कवर्धा जिले की भाजपा कार्यकारिणी घोषित: पांच उपाध्यक्ष और दो मंत्री समेत 44 पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

बीजेपी ने कवर्धा जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से 44 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Updated On 2026-01-13 13:46:00 IST

भाजपा का झंडा 

महेश मिश्रा- कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा कबीरधाम जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी सूची में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न दायित्वों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी द्वारा 12 जनवरी सोमवार को यह सूची जारी की गई।

जारी सूची के अनुसार परेटन वर्मा, कृष्ण कुमार वैष्णव, अशोक चंद्रवंशी, देवकुमारी चंद्रवंशी और जयराम साहू को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुकेश ठाकुर और नितेश अग्रवाल को जिला महामंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री के रूप में चंदन पटेल, सुमीर पुसाम, दिलीप धृतलहरे, राघवेंद्र वर्मा, उत्तरा साहू और अनिता ध्रुवे को दायित्व सौंपा गया है। वहीं विक्की अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शुभम केशरवानी और युवराज सिंह को जिला सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 

मनोज गुप्ता बनाए गए जिला कार्यालय मंत्री
संगठनात्मक व्यवस्था के अंतर्गत मनोज गुप्ता को जिला कार्यालय मंत्री, रोशन दुबे को जिला कार्यालय प्रभारी, देवा चौबे और दिनेश चंद्रवंशी को जिला कार्यालय सह-प्रभारी को जिला कार्यालय सह-प्रभारी बनाया गया है। काशीराम उईके को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। मीडिया एवं सूचना तंत्र को सशक्त करने के लिए मोहन कश्यप को जिला मीडिया प्रभारी तथा प्रियेश शुक्ला को जिला सह-मीडिया प्रभारी बनाया गया है। नारायण साहू को जिला सह-मीडिया प्रभारी, गजेंद्र तम्बोली को सोशल मीडिया संयोजक, विजय पाली को आईटी सेल संयोजक और हेमंत ठाकुर को आईटी सेल सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

रूपेश जैन प्रशिक्षण प्रमुख, चंद्रकुमार सोनी- विकास पाण्डेय को बनाये गए सह-प्रमुख
प्रशिक्षण विभाग में रूपेश जैन को जिला प्रशिक्षण प्रमुख, चंद्रकुमार सोनी और विकास पाण्डेय को जिला प्रशिक्षण सह-प्रमुख बनाया गया है। वहीं खिलेश्वर साहू को ‘मन की बात’ जिला प्रमुख तथा रवि राजपूत को सह-प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पुस्तकालय विभाग में प्रमोद शर्मा को प्रभारी और नवलकिशोर पाण्डेय को सह-प्रभारी बनाया गया है। समर्पण एवं व्यवस्था प्रकोष्ठ में सुरेंद्र दुबे को प्रभारी तथा मनोज पाण्डेय को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला रिसर्च अनुसंधान कार्यक्रम एवं सूचना प्रकोष्ठ में कल्याण सिंह ठाकुर को प्रभारी, बरसाती लाल वर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष ने सभी नए पदाधिकारियों को दी बधाई
कार्यक्रम सूचना प्रभारी के रूप में फन्ना लाल चंद्रवंशी तथा सह-प्रभारी के रूप में खिलेश्वरी साहू और देवकुमारी चौबे, छाया नामदेव को दायित्व सौंपा गया है। संवाद प्रकोष्ठ के लिए शेखर बख्शी को जिला संवाद प्रमुख और अजय दास वैष्णव को जिला संवाद सह-प्रमुख नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिला कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसमस्याओं के समाधान और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Tags:    

Similar News

कोरबा में एक और किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास: धान खरीदी में विलंब के कारण जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर दी बधाई