नवापारा में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी: कपड़ा और ज्वेलर्स दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, व्यापारियों में आक्रोश

छत्तीसगढ़ के गोबरा नवापारा में कमलेश ज्वेलर्स और उत्तमचंद संतोष कुमार वस्त्रालय में बड़ी चोरी। करीब 1 करोड़ के सोने-चांदी और 2 लाख नगद की चोरी हुई।

Updated On 2026-01-13 13:51:00 IST

कमलेश ज्वेलर्स उत्तमचंद संतोष कुमार वस्त्रालय

नवापारा-राजिम। छत्तीसगढ़ के गोबरा नवापारा से चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। जहां कमलेश ज्वेलर्स उत्तमचंद संतोष कुमार वस्त्रालय में चोरी हुई है। लगभग 1 करोड़ का सोना, चांदी और 2 लाख नगदी पार होने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना देर रात की है। सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी मिली। आपको बता दें कि, अज्ञात चोरों ने बेसमेंट से घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए नगर के प्रतिष्ठित सराफा, वस्त्र व्यापारी एकजुट हुए हैं।


पहले भी नकाबपोशों ने की है चोरी
वहीं, पुलिस की गैर जिम्मेदार रवैए को लेकर नगरवासियों में गजब का आक्रोश देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि, विगत दिनों नगर में हथियारबंद नकाबपोश गिरोह का रेकी वीडियो सामने आया था। जिसे लेकर अंदेशा जताया जा रहा है कि, उन्ही नकाबपोशों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। फ़िलहाल, मौके पर पहुंची गोबरा नवापारा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।



 


Tags:    

Similar News

कोरबा में एक और किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास: धान खरीदी में विलंब के कारण जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर दी बधाई

कवर्धा जिले की भाजपा कार्यकारिणी घोषित: पांच उपाध्यक्ष और दो मंत्री समेत 44 पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति