अंबिकापुर महापौर ने बनाई अपनी टीम : MIC के 10 सदस्यों के नामों का ऐलान, आलोक दुबे को नहीं मिली जगह

अंबिकापुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल का गठन किया गया। जहां महापौर मंजूषा भगत के मेयर इन काउंसिल में 10 पार्षदों को जगह दी गई है। जिसमें PWD प्रभारी मनीष सिंह को तो वहीं सुशांत घोष को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 

Updated On 2025-03-17 13:55:00 IST
महापौर मंजूषा भगत

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल का गठन किया गया। जहां महापौर मंजूषा भगत के मेयर इन काउंसिल में 10 पार्षदों को जगह दी गई है। जिसमें PWD प्रभारी मनीष सिंह को तो वहीं सुशांत घोष को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 

वहीं सभापति के दावे दार रहे आलोक दुबे को MIC में जगह नहीं मिली है। महापौर मंजूषा भगत चाहती थी आलोक दुबे को MIC की टीम में जगह मिले। लेकिन संगठन के दबाव के चलते मेयर मंजूषा भगत आलोक दुबे को MIC की टीम शामिल नहीं कर पाई। आलोक दुबे सीनियर पार्षद और भाजपा के फायर ब्रांड नेता हैं। 

महापौर मिनल चौबे ने बनाई 14 सदस्यीय MIC 

राजधानी रायपुर की महापौर मिनल चौबे ने सोमवार को MIC सदस्यों के नामों का ऐलान कर दिया। महापौर मिनल चौबे ने कहा कि, सभी जीते हुए 60 सदस्य योग्य हैं विद्वान है, मगर 14 सदस्य नियुक्त करने की बाध्यता है। चारों विधानसभा क्षेत्र कवर हो जाए इसका ध्यान रखा गया है। मीनल चौबे ने कहा कि, सभी को अनुभव के आधार पर विभाग सौंपे गए हैं। MIC गठन से शहर के विकास को गति मिलेगी। महिलाओं को भी मौका मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि, एजाज ढेबर के कार्यकाल के अवैध कार्यों पर कार्यवाही होगी।   

Similar News