मंगारी स्कूल में मना प्रवेशोत्सव: बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

सरगुजा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगारी में शनिवार को संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव मनाया गया।

Updated On 2025-07-19 17:31:00 IST

मंगारी में मनाया गया संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव 

आशीष कुमार गुप्ता- बतौली। सरगुजा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगारी में शनिवार को संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव मनाया गया। इसकी शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिक्षिकाओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत करते हुए नव प्रवेशी बच्चों और अतिथियों पर फूलों की वर्षा की गई। मंगारी और बनियाटिकरा स्कूल के बच्चियों ने मनमोहन स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।

बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले बच्चों को किया सम्मानित
इस मौके पर नव प्रवेशी कक्षा पहली, छठवीं और नवमी के बच्चों को तिलक,माला पहनाकर,लड्डू खिलाते हुए पाठ्य पुस्तक, गणवेश दिया गया। बोर्ड परीक्षा में टॉपर कक्षा पांचवी अवनी 92 प्रतिशत, कक्षा आठवीं संध्या 86 प्रतिशत, कक्षा दसवीं आश्विन यादव 75 प्रतिशत, कक्षा बारहवीं मनीषा 80 प्रतिशत और सुपर 30 में चयनित कृतिका माध्यमिक शाला बनिया टिकरा को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।

कोई भी कार्य छोटाया बड़ा नहीं होता है
मुख्य अतिथि अशोक गुप्ता ने कहा कि, कोई भी कार्य छोटा नहीं और बड़ा होता है प्रशासनिक पदों के साथ ही कृषि कार्य में भी परिवार के साथ मिलकर अपनी भागीदारी को निभाना चाहिए। बच्चों को सर्व विषय पर और उन्हें योग्य बनाने की दिशा में कार्य करूंगा। आयोजन के लिए संकुल केंद्र मंगारी और हायर सेकेंडरी के सभी कर्मचारियों को उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही विकसित राष्ट्र की संकल्पना पर मिलकर कार्य करने पर बल दिया।

बच्चों को संस्कृति से जुडे रहने के लिए किया प्रेरित
हरि गुप्ता ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर 5100 रुपए का नगद पुरस्कार बच्चों को दिया। साथ ही बालिका शौचालय निर्माण कराने के लिए सहमति भी दिए। उन्होंने निरंतर प्रयास कर सफल होने की कुंजी बताई। जितेश्वर पाठक ने अपने उद्बोधन में बच्चों की व्यसनकारी लतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, हमारे बच्चे इसकी गिरफ्त से बाहर निकले इसके लिए हम सबको सकारात्मक प्रयास करने की आवश्यकता है। अन्यथा 15 -20 वर्षों के बाद क्या होगा। साथ ही उन्होंने धर्म और संस्कृति को अपनाते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। विश्वनाथ यादव ने कहा कि, सबको साथ लेकर चलने और कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ाने के प्रेरित किया।

लक्ष्य पाने के लिए करें मेहनत
बालमपुर के लगातार तीसरी बार सरपंच बने विद्याधर पैंकरा ने बताया कि, कभी हार ना मानने पर बल दिया। लक्ष्य बनाएं और उसे पाने के लिए मेहनत करते रहे जब तक सफलता नहीं मिले। विशुनपुर सरपंच सुशीला ने विषयगत जानकारी को याद करने के साथ शिक्षा को अपने व्यवहार में लाने पर जोर दिया। राजेंद्र पैंकरा ने सभी को अपनी शुभकामनाएं दी। एसएमडीसी अध्यक्ष मंगारी नरेंद्र पैंकरा और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो नेे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कराए जा रहे अहाता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि, निरंतर प्रयास करते हुए आगे बढ़े और आने वाले समय में यहां के बच्चे प्रवीण्य सूची में स्थान बनाएं। विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को आगे बढ़ने और शिक्षकों को दायित्वों के निर्वहन में ईमानदार होने पर बल दिया। सभी ने यहां के कर्मचारियों के कार्य समर्पण और एकजुटता की सराहना की।

नए सदस्यों का किया स्वागत
इस मौके पर संकुल परिवार में शामिल नए सदस्य दीक्षा श्रीवास्तव, नेहा माण्डले, चिंतामणि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। सरपंच बालमपुर विद्याधर सिंह और समस्त उपस्थित सरपंचों ने अतिथियों और कर्मचारियों को अंगवस्त्र प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक लव गुप्ता और व्याख्याता दयाराम भगत ने किया।

Mangari school, Cluster level entrance festival, Chhattisgarh News In Hindi , Sarguja

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार गुप्ता, कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमडीसी अध्यक्ष मंगारी नरेंद्र पैंकरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री हरी गुप्ता ,सांसद प्रतिनिधि जितेश्वर पाठक, मंडल महामंत्री विश्वनाथ यादव, राजेंद्र पैंकरा, सरपंच मंगारी पारस राम, सरपंच बालमपुर विद्याधर सिंह, सरपंच बिशनपुर सुशीला, सरपंच कपाटबहरी महावीर, सरपंच पोकसरी दुर्गावती, कोषाध्यक्ष भाजपा मंडल बतौली सिद्धांत गुप्ता, सूरज बहादुर यादव, बीडीसी अनिल पैंकरा, दुर्याेधन, प्रफुल्ल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शरद चंद्र मेषपाल और अन्य लोग उपस्थिति थे। 

Tags:    

Similar News