दिल्ली पहुंचे वनमंत्री केदार कश्यप: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर दी बधाई और शुभकामनायें

वनमंत्री केदार कश्यप ने नई दिल्ली स्थित बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सौजन्य भेंट कऱ बधाई एवं शुभकामनायें दी।

Updated On 2026-01-20 20:07:00 IST

वनमंत्री केदार कश्यप ने बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई 

लीलाधर राठी- सुकमा। वनमंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सौजन्य भेंट कऱ बधाई एवं शुभकामनायें दी। इसके साथ ही उन्होंने संगठन और प्रदेश के कई विषयों पर चर्चा की।

मंत्री केदार कश्यप ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर कहा कि, उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य करने का अच्छा अनुभव रहा है। उनके साथ संगठन से जुड़े विभिन्न समसामयिक, रणनीतिक विषयों पर सार्थक, सकारात्मक एवं दूरगामी योजना बनाकर हमने कार्य किया है। जिसका परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। 


नितिन नबीन की रणनीतिक क्षमता से पार्टी को आगामी चुनावों में होगा लाभ
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का अनुभव का लाभ भाजपा को प्राप्त होगा। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी के संगठन को मजबूती मिलेगी। युवा ऊर्जा और आधुनिक सोच से पार्टी को नए युवाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी का प्रभाव बढ़ेगा और वे नए मतदाताओं को आकर्षित कर पाएंगे। उनके साथ कार्य का जो मेरा अनुभव है उसके आधार पर यहीं कह सकता हूं कि नितिन नबीन की रणनीतिक क्षमता से पार्टी को आगामी चुनावों में लाभ होगी।

Tags:    

Similar News

सीतानदी टाइगर रिजर्व में मिला बीमार दुर्लभ गिद्ध: महाराष्ट्र के ताडोबा से 400 किलोमीटर की उड़कर पहुंचा, उपचार शुरू