आकाश झूले पर लटकी महिला: कर्मचारियों की सूझबूझ से बची जान, सुरक्षित उतारा गया नीचे
भाटापारा में शनिवार रात आकाश झूला पर एक महिला लटक गई। इस दौरान कर्मचारियों की सूझबूझ से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
आकाश झूले पर लटकी महिला
तुलसीराम जयसवाल- भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा में यश एम्यूजमेंट पार्क में आकाश झूला पर बड़ा हादसा होने से बच गया। आकाश झूले में एक महिला झूलते समय बाहर लटक गई। इस दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई। नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
दरअसल, यह घटना भाटापारा शहर में शनिवार रात की बताई जा रही है। जहां के यश एम्यूजमेंट पार्क के आकाश झूले में एक महिला झूलते समय बाहर लटक गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौके पर मौजूद कर्मचारियों की सूझबूझ से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
महिला को सुरक्षित उतारा गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूले की रफ्तार के दौरान महिला अचानक सीट से खिसककर बाहर लटक गई। यह दृश्य देख पार्क में मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एम्यूजमेंट पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया।