छत्तीसगढ़ में बनी बाढ़ की स्थिति: मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए जारी की चेतावनी, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में होगी भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटों में 7 जिलों के लिए बाढ़ की चेतावनी की जारी की है। बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Updated On 2025-07-04 09:54:00 IST
प्रदेश के सात जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी बीच मौसम विभाग ने 24 घंटों में 7 जिलों के लिए बाढ़ की चेतावनी की जारी की है। जिसके अनुसार,कोरिया, एमसीबी, सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा, जशपुर और बिलासपुर जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। वहीं 3 दिनों तक बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश होगी। 6 और 7 जुलाई को उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट किया जारी किया है। वहीं तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत है। अगले 24 से 48 घंटे में कई जिलों में तेज बारिश दर्ज किया गया है।


इसे भी पढ़ें...भ्रष्टाचार की हद पार: ठेकेदार ने बिना सेंटरिंग किए ही कर दी मिट्टी के ऊपर पूल की ढलाई

प्रदेश में बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग के अनुसार, रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है। रायपुर में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं वहीं रिमझिम बारिश का दौर भी जारी है। जबकि रायपुर और बिलासपुर में भारी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम में हुए परिवर्तन के कारण 2–3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में लगातार वर्षा की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 27°C वहीं न्यूनतम तापमान 23°C बना हुआ है।

Tags:    

Similar News