स्टेट बैंक में शराब पार्टी: विदाई पार्टी में बजा तेज संगीत, थिरकते हुए स्टाफ़ ने जमकर छलकाए जाम

बीजापुर स्थित SBI भवन में विदाई पार्टी के नाम पर कर्मचारी शराब पीते हुए नजर आए। इस दौरान कर्मचारी के इस हरकत से आसपास के लोग परेशान होते रहे।

Updated On 2025-07-23 12:02:00 IST

विदाई पार्टी के दौरान शराब पीते हुए SBI के कर्मचारी 

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ( SBI ) भवन में एक कर्मचारी के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान देर रात SBI के स्टाफ़ शराब पीते हुए शोर- शराबा करते हुए नजर आए। जिसके चलते आसपास के लोगों को देर रात परेशानी का सामना करना पड़ा। अब बैंक कर्मियों के शराबखोरी और संगीत की धुन पर थिरकते कर्मियों का वीडियो वायरल हो रहा है। विडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, किस तरफ कर्मचारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

दरअसल, बीजापुर के मेन रोड पर एसबीआई को हाल ही में नया भवन आवंटित किया गया है। जहां बैंक जल्द ही स्थानांतरित होने वाला है। इसी बीच रविवार को शाखा के एक कर्मचारी की विदाई के उपलक्ष्य में नए भवन में पार्टी आयोजित की गई थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि, यह विदाई पार्टी देर रात शराब पार्टी में बदल गई। पार्टी का माहौल उस समय विवादित हो गया जब यह शराब पार्टी में तब्दील हो गया। इस दौरान देर रात तक इसका शोर मुख्य सड़क तक गूंजता रहा।


आसपास के लोग हुए परेशान
तेज संगीत, शोरगुल और हुल्लड़ की वजह से आस-पास के रहवासियों को परेशानी हुई। कुछ राहगीरों ने भी देर रात बैंक परिसर से आ रही तेज आवाजों को लेकर हैरानी जताई। पार्टी का माहौल उस समय विवादित हो गया जब यह आयोजन कथित रूप से शराब पार्टी में तब्दील हो गया और देर रात तक इसका शोर मुख्य सड़क तक गूंजता रहा।

Tags:    

Similar News