पुलिस अफसर की दबंगई: 2 सरकारी कर्मचारियों को बेदम पीटा, थाने का घेराव, कार्यवाही की मांग

बीजापुर जिले में एसडीओपी ने तकनीकी सहायक और सचिव की बेदम पिटाई कर दी। इस घटना के विरोध में कर्मचारियों ने थाने का घेराव किया और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Updated On 2025-05-30 12:56:00 IST

मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने एस डी एम जागेश्वर कौशल को सौंपा ज्ञापन 

श्याम कारकू-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एसडीओपी ने तकनीकी सहायक और सचिव की बेदम पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि, दोनों उसकापटनम से ग्रामीण विकास कार्यों और पी एम आवास का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम तुमला में एसडीओपी ने उन्हें उनके कार से उतरवाया और दो कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत भैरमगढ़ के तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम और सचिव ग्राम पंचायत उसकापटनम बाबू राव उसकापटनम से ग्रामीण विकास के कार्यों और पी एम आवास का निरीक्षण कर वापस आ रहे थे। इस दौरान ग्राम तुमला में SDOP कुटरू बृज किशोर यादव ने तीन कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि, आखिर एसडीओपी ने उनकी पिटाई क्यों की। 


घटना के विरोध में कर्मचारियों ने घेरा थाना
बताया जा रहा है कि, दोनो लोग निम्न वर्ग के हैं। इस घटना के बाद पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग सहित जिले के कर्मचारी संगठनों में भारी आक्रोश है। मनरेगा महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि, यदि कार्रवाई नहीं हुई तो काम बंद किया जाएगा। वहीं कई कर्मचारी पुलिस थाना भैरमगढ़ को घेर लिया है और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारी महासंघ ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
कुटरू SDOP द्वारा पंचायत कर्मियों से मारपीट का मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा है। इसी मामले में आज सुबह मनरेगा कर्मचारी महासंघ और सचिव संघ ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने SDOP बृज किशोर यादव के पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 


पिटाई के बाद कर्मचारियों की हालत 

आक्रोश में कर्मचारी
मारपीट के मामले में न्याय की मांग करते हुए कर्मचारी कलेक्टर परिसर में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपते हुए उच्च स्तरीय जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि, प्रदेश भर में पंचायत कर्मियों में आक्रोश है। करवाई नहीं होने की दिशा में काम बंद कर दिया गया है और वहीं दूसरी तरफ भैरमगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन जारी है।

Tags:    

Similar News