मानवता की मिसाल: निःसंतान बुजुर्ग महिला का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
बलौदा बाजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का निधन हो गया। महिला निःसंतान और बेसहारा थी। कोतवाली पुलिस ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार संपन्न कराया।
बुजुर्ग महिला का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का निधन हो गया। महिला निःसंतान और बेसहारा थी। दुर्भाग्यवश, अंतिम संस्कार के लिए कोई आगे नहीं आया। बलौदा बाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार संपन्न कराया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
गांव के सरपंच भी जिम्मेदारी से हठे पीछे
आमतौर पर लोगों की धारणा है कि खाकी वर्दी का मतलब सख्ती और अनुशासन है। बलौदा बाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने इस धारणा को बदल दिया है। बताया जा रहा है कि यहां तक कि गांव के सरपंच ने भी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। तब बलौदा बाजार सिटी कोतवाली पुलिस यह जिम्मेदारी निभाई। सहायक उप निरीक्षक नेतराम साहू और कामदेव गायकवाड़, अन्य सभी पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ महिला का अंतिम संस्कार करवाया, बल्कि पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार संपन्न कराया। पुलिस के इस मानवीय कार्य की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर आमजन तक हर कोई बलौदा बाजार पुलिस की इस पहल की सराहना कर रहा है।