हिन्दी दिवस पर विचार गोष्ठी: ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों ने साझा किए विचार, हिंदी भाषा की मजबूती पर दिया जोर
रायपुर में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने हिंदी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
विश्व हिन्दी दिवस पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने विचार गोष्ठी का किया आयोजन
रायपुर। विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी का विषय वर्तमान में हिन्दी की दशा व दिशा रखा गया था। जिस पर समाज के लोगों ने विचार- विमर्श कर हिंदी भाषा को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा और महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने किया। इस विचार गोष्ठी में उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं डाॅ. सुनील कुमार ओझा, नमिता शर्मा ने हिन्दी पर विशेष काव्य पाठ भी किया। गोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डाॅ सुनील कुमार ओझा, नमिता शर्मा और समय पर उपस्थिति के लिए कनकलता मिश्रा को सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, प्रदेश महासचिव अजय अवस्थी, डाॅ सुनील कुमार ओझा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सलाहकार त्रिभुवन तिवारी, गिरजा शंकर दीक्षित, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, कनकलता मिश्रा, अनिमा शर्मा, लक्ष्मी राव, रामबृत तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, अर्चना तिवारी मौजूद रहे।