VB राम- जी जनजागरण अभियान: दिनेश कश्यप की अगुवाई में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, लोगों को दी गई विस्तृत जानकारी
सुकमा में विकसित भारत जी राम- जी जन जागरण अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी गई।
VB राम- जी जनजागरण अभियान को संबोधित करते पूर्व सांसद दिनेश कश्यप
लीलाधर राठी- सुकमा। भारतीय जनता पार्टी जिला सुकमा में विकसित भारत जी राम- राम जी जन जागरण अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद, केंद्रीय मर्यादित सहकारिता बैंक अध्यक्ष एवं वीबी जी राम- जी जिला प्रभारी दिनेश कश्यप कार्यक्रम का शुभारंभ प. दीनदयाल उपाध्यय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के छाया चित्र पर फूल माला दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया।
पूर्व सांसद वीबी जी राम- जी जनजागरण अभियान सुकमा जिला प्रभारी दिनेश कश्यप ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा की विकसित भारत जी राम- जी विधेयक 18 दिसंबर को लोकसभा एवं 19 दिसंबर को राज्य सभा में परित हुआ। विपक्ष के द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम पर कभी ठोस कार्य नहीं किया, बल्कि केवल नाम का उपयोग किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा की गांवों के विकास से हि देश का विकास संभव है। उन्होंने यह भी कहा की राम प्रत्येक नागरिक के कण- कण मे है और यह योजना मील का पथर साबित होगी।
योजना पर गलत भ्रम फैला रहा विपक्ष
वक्ता पूर्व सांसद केंद्रीय मर्यादित सहकारिता बैंक अध्यक्ष वीबी जी राम- जी जनजागरण सुकमा जिला प्रभारी दिनेश कश्यप ने कहा कि, विकसित भारत जी राम- जी कानून देश को नई दिशा देने वाला है। विपक्ष पर देश को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, यह योजना मनरेंगा से अधिक व्यवस्थित रूप में बनाई गई है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से आहान किया कि वे इस योजना को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
कार्यशाला में प्रमुख रूप से मौजूद रहे पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री विश्वराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष हूंगा राम मरकाम, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव, पार्वती प्रधानी, मंडल अध्यक्ष रमाकांत नायक, धर्मेंद्र भदौरिया, आयता मंडावी, दोरनापाल नगर पंचायत अध्यक्ष राधा नायक, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मड़कम भीमा, जिला मंत्री संजय सोढ़ी, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत बारठ, जिला प्रवक्ता रमेश यादव, मोर्चा जिला अध्यक्ष सोभन गन्दामी, धनीराम यादव, नक्का आंनद कुमार, डमरू राम नाग सहित विवेक यादव, लीलाधर राठी, महेन्द्र सिंह भदौरिया, जगदीश माहेश्वरी, अमर पोयाम, बुधराम मंडावी, हरी यादव, जोगा राम बारसे, बलिराम नेगी, आयता मंडावी, नरेन्द्र सोढ़ी, उपेंद्र नायक, राजेश पुजारी, समर पाइक, एवं भाजपा पदाधिकारी जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।