11 सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े कर्मचारी- अधिकारी: 22 से 24 दिसंबर तक धरना प्रदर्शन का किया ऐलान, संगठन के पदाधिकारियों ने किया समर्थन

बेमेतरा जिला कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन ने तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन 22 से 24 दिसंबर तक होगा।

Updated On 2025-11-30 15:45:00 IST

 बेमेतरा जिला कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन ने धरना प्रदर्शन का किया ऐलान

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन की आवश्यक बैठक हुई। इस दौरान कर्मचारी- अधिकारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रांतीय आह्वान के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रदर्शन 22 से 24 दिसंबर तक होगा। वहीं जिला संयोजक ब्लॉक संयोजक और समस्त संगठन के पदाधिकारियों ने इस निर्णय का समर्थन किया है।

दरअसल, अश्वनी कुमार बेनर्जी की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक रखा गया। जिसमें कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा में प्रांतीय आह्वान के तत्वावधान में 22 से 24 दिसंबर तक होगा। इस दौरान अपनी 11 सूत्रीय मांगो के समर्थन में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान आंदोलन को सफल बनाने सहमति जताते हुए अपने अपने विभाग के कर्मचारियों- अधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया गया।

ये रहे मौजूद
बैठक में जी एल खुटियारे, सुरेन्द्र कुमार पटेल, राजेश कुमार यादव, महेश्वर श्रीवास, पवन कुमार वर्मा, राजू शर्मा, प्रेम दास दोहरे, देवी चंद डेहरे, नानकराम साहू, राजेन्द्र वर्मा, के आर परते, सेउकराम साहू जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News