गांजा तस्करों पर एक्शन: वाहन चेकिंग के दौरान कार से 15 किलो गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा जिले में पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान कार से 15.480 किलो गांजा बरामद किया है।

Updated On 2026-02-01 16:12:00 IST

पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी 

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान कार से 15.480 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 7.75 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 12.95 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है। यह पूरा मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वे ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर होते हुए उत्तरप्रदेश में सप्लाई करते हैं। वे गांजे को छोटी- छति पुड़ियों में बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जाता है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

बीते दिनों ट्रेन से गांजा तस्कर था पकड़ाया
उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त जांच अभियान के दौरान एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। विश्वसनीय सूचना के आधार पर 27 जनवरी को विशाखापट्टनम- किरंदुल पैसेंजर ट्रेन से मादक पदार्थ की तस्करी की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, डॉग स्क्वाड और एलपीएस की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में सतर्क निगरानी शुरू की।

Tags:    

Similar News

माघ पूर्णिमा पर कबीर धर्मनगर में संत समागम: सीएम साय हुए शामिल, 75 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा