क्रीड़ा भारती का अद्भुत आयोजन: सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता और अनुशासन को बढ़ावा देने की पहल, 21 टीमों ने दिखाई प्रतिभा

रायपुर जिले में सूर्य नमस्कार सामूहिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 21 टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

Updated On 2026-02-01 17:13:00 IST

सूर्य नमस्कार करते हुए 

रायपुर। क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर एवं रायपुर जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार सामूहिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन 1 फरवरी रविवार को बालाजी विद्या मंदिर, सेक्टर-2, केवड़ानगर, रायपुर (छ.ग.) में प्रातः 7:30 बजे से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस आयोजन का उद्देश्य योग के माध्यम से जन-जन में स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न शैक्षणिक एवं योग संस्थाओं की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।




इन टीमों ने लिया भाग
प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर, भारतीय योग संस्थान, दर्शन योग संस्थान, गायत्री चेतना केंद्र, संस्कार योगाश्रम, टीम हिमाल, पी.टी. रामसखा उपाध्याय कॉलेज, भानुप्रिया योगाश्रम, हर्षा कराटे एकेडमी इंडोर स्टेडियम,रायपुर विवेकानंद महाविद्यालय, होली मदर हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर, योग योगा ग्रुप, समर्पण योगाश्रम (माटरेंगा), केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर सहित कुल 21 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सभी टीमों/प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं कैश प्राइज़ प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह एवं मनोबल बढ़ा।




ये लोग रहे उपस्थित
प्रतियोगिता उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा उपस्थित रहे। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष संजय शर्मा, अखिल भारतीय क्रीड़ा भारती के सदस्य नेता डुमरे , योग प्रमुख सोनवानी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश महामंत्री सुमित उपाध्याय सहित क्रीड़ा भारती के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।




प्रतिभागियों को दिया गया पुरस्कार
अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, संस्थानों, अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।




Tags:    

Similar News

प्रेस क्लब खेल मड़ई का डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया आगाज: रोमांचक मुकाबले में संपादक इलेवन ने पूर्व पदाधिकारी इलेवन को 1 रन से हराया

माघ पूर्णिमा पर कबीर धर्मनगर में संत समागम: सीएम साय हुए शामिल, 75 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा