सुकमा में मनरेगा को लेकर बड़ा आंदोलन: मजदूरों और किसानों के हक़ में कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सुकमा जिले में मनरेगा मजदूरों के अधिकारों में कटौती और धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम किया।

Updated On 2026-01-30 17:48:00 IST

धरना-प्रदर्शन करती हुई कांग्रेस पार्टी

लीलाधर राठी- सुकमा। मनरेगा में मजदूरों के अधिकारों में कटौती और धान खरीदी की समय-सीमा नहीं बढ़ाए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को सुकमा जिले में जोरदार आंदोलन किया। जिले के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा के निर्देश पर यह आंदोलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत किसानों की धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने और मनरेगा संग्राम के माध्यम से मजदूरों को उनका हक-अधिकार दिलाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉकों में कांग्रेस ने मोर्चा खोला।

कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
जिला मुख्यालय सुकमा बस स्टैंड चौंक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया, जिसके पश्चात चक्का जाम किया गया। आंदोलन के बाद जिला प्रशासन के कलेक्टर को मनरेगा के तहत मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और धान खरीदी केंद्रों में किसानों के हितों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

टोकन के लिए भटक रहे किसान
पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में किसान शासन की योजनाओं के तहत अपने धान को खरीदी केंद्रों तक पहुंचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में आज किसान खून के आंसू रोने को मजबूर हैं और दूसरे टोकन के लिए भटक रहे हैं।


वर्तमान सरकार ने किसानों को कर दिया परेशान- कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष
कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बिना किसी जटिल नियम-कायदों के शत-प्रतिशत धान खरीदी की जाती थी और किसानों को एकमुश्त लाभ मिलता था। वर्तमान सरकार ने धान खरीदी केंद्रों में अनेक नियम थोपकर किसानों को परेशान कर दिया है, जिसके कारण कई किसान आज भी अपना धान बेचने से वंचित हैं।

कांग्रेस कमेटियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किया चक्का जाम
वहीं मनरेगा को लेकर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नियमों में छेड़छाड़ कर ग्रामीणों से रोजगार छीनने का काम कर रही है, जिससे गरीब मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी और सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में एनएच-30 सहित सुकमा जिला मुख्यालय के बस स्टैंड चौक में धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया।

किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- अध्यक्ष हुसैन
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन ने प्रेस वार्ता में कहा कि, किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि धान खरीदी नियमों में किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए, ग्रामीणों का रोजगार सुरक्षित रखा जाए और तत्काल प्रभाव से धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाई जाए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

बिना पंजीयन चल रहा था रियल इस्पात प्लांट: नियमों की खुली अवहेलना से गई 6 मजदूरों की जान, श्रम कानूनों की भी अनदेखी

उछलकर कार पर पलटी पिकअप: अजीबो गरीब हादसा CCTV में हुआ कैद

अबूझमाड़ में दिखा डबल इंजन की सरकार का भरोसा: यात्री बस में सवार होकर कुरूषनार गांव पहुंचे सीएम साय

गढ़बेंगाल घोटुल में गूंजी मांदर की थाप: सीएम साय बोले- आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा

मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों की शरारत: खड़ी मोटरसाइकिलों और स्कूटियों को लगा दी आग, स्थानीय लोगों में आक्रोश

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुशासन की दस्तक: कलेक्टर और एसपी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और राशन वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण