अबूझमाड़ में दिखा डबल इंजन की सरकार का भरोसा: यात्री बस में सवार होकर कुरूषनार गांव पहुंचे सीएम साय

कुछ महीने पहले तक बारूदी विस्फोट की आशंका के बीच जिस सड़क पर जवानों की सवारी गुजरने पर होता था एतराज, वहां आज बस में सवार होकर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

By :  Ck Shukla
Updated On 2026-01-30 18:25:00 IST

सीएम विष्णुदेव साय यात्री बस में सफर किए 

इमरान खान- नारायणपुर। अबूझमाड़ की वही सड़कें, जिन पर कभी सुरक्षा बलों की आवाजाही भी जोखिम मानी जाती थी, शुक्रवार को एक अलग ही दृश्य की गवाह बनीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक सामान्य यात्री की तरह सरकारी बस में सवार होकर कुरूषनार पहुंचे।

यह सफर केवल एक प्रशासनिक यात्रा नहीं था। यह उस बदलती ज़मीनी हकीकत का संकेत था, जहां नक्सल हिंसा और भय के लंबे दौर के बाद अब हालात इतने सामान्य हुए हैं कि सार्वजनिक परिवहन न सिर्फ चल रहा है, बल्कि उसी बस में मुख्यमंत्री भी बैठकर गांव तक पहुंच रहे हैं।

सुरक्षा के परिदृश्य में आया बड़ा बदलाव
अबूझमाड़ क्षेत्र में हाल के वर्षों में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के बाद सुरक्षा परिदृश्य में बड़ा बदलाव आया है। इसी बदले माहौल का लाभ उठाते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री बस सेवा शुरू की है, जो अब नारायणपुर जिले के सुदूर और सीमांत गांवों को जोड़ रही है।

प्रशासन और जनता के बीच टूटे भरोसे की मरम्मत
बस में सवार मुख्यमंत्री का गांव तक पहुंचना प्रशासन और जनता के बीच टूटे भरोसे की मरम्मत के रूप में देखा जा रहा है। कुरूषनार पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया, स्कूल में बच्चों से संवाद किया और महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि वितरित की। स्थानीय लोगों के लिए यह दृश्य असाधारण था, सरकार पहली बार डर के बिना, पहिए पर बैठकर उनके गांव तक आई।

Tags:    

Similar News

बिना पंजीयन चल रहा था रियल इस्पात प्लांट: नियमों की खुली अवहेलना से गई 6 मजदूरों की जान, श्रम कानूनों की भी अनदेखी

उछलकर कार पर पलटी पिकअप: अजीबो गरीब हादसा CCTV में हुआ कैद

गढ़बेंगाल घोटुल में गूंजी मांदर की थाप: सीएम साय बोले- आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा

मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों की शरारत: खड़ी मोटरसाइकिलों और स्कूटियों को लगा दी आग, स्थानीय लोगों में आक्रोश

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुशासन की दस्तक: कलेक्टर और एसपी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और राशन वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण