रायपुर साहित्य उत्सव 2026: आयोजन के लिए नौ सदस्यीय सलाहकार समिति गठित

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक साहित्य उत्सव का अयोजन होना है।

Updated On 2025-12-11 19:10:00 IST

रायपुर साहित्य उत्सव, आदि से अनादि तक

रायपुर। अगले वर्ष 23 जनवरी से नवा रायपुर में होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव के लिए राज्य शासन ने सलाहकार समिति का गठन कर दिया है। इस समिति में नौ सदस्य बनाए गए हैं।

समिति में सदस्य के रूप में अनंत विजय, डॉ. सुशील त्रिवेदी, सतीश कुमार पंडा, जयमति कश्यप, संजीव कुमार सिन्हा, शंशाक शर्मा, पंकज कुमार झा और विवेक आचार्य को भी शामिल किया गया है। समिति रायपुर साहित्य उत्सव के सफल और प्रभावी आयोजन के लिए विशेष सलाह देगी। इसके साथ ही साहित्यकारों के चयन और आयोजन के विषयों पर भी आयोजकों को सहयोग करेगी। जनसंपर्क संचालनालय के आयुक्त डॉ. रवि मित्तल समिति के सदस्य सचिव होंगे।

100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार होंगे शामिल
उल्लेखनीय है कि, नए वर्ष की शुरुआत के साथ आगामी महीने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा, जिसमें देश भर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इस आयोजन की परिकल्पना की गई थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संकल्पना पर आधारित इस आयोजन की व्यापक कार्ययोजना मात्र दो माह में तैयार की गई है।

इस तरह से आयोजित होंगे सत्र
यह तीन दिवसीय महोत्सव 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को जनजातीय संग्रहालय के समीप आयोजित होगा। इस उत्सव में कुल 11 सत्र शामिल होंगे। इनमें 5 समानांतर सत्र, 4 सामूहिक सत्र, और 3 संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें साहित्यकारों एवं प्रतिभागियों के बीच सीधा संवाद और विचार-विमर्श होगा।

Tags:    

Similar News

वृद्धा की तबियत बिगड़ने पर नहीं मिली एंबुलेंस: चाट के ठेले में पहुंचाया गया हॉस्पिटल, जशपुर जिला चिकित्सालय पर उठ रहे गंभीर सवाल

तिल्दा की सड़कों पर काली धूल: बिना ढंके कोयले का किया जा रहा परिवहन, लोग हो रहे परेशान

होली के लिए ट्रेनें होने लगीं पैक: पटना से गुजरात तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई जाने अभी सीटें उपलब्ध