भारतीय किसान संघ ने किया चक्काजाम: गन्ने की कीमत और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की कर रहे मांग, सड़क पर लगी लंबी कतार

कवर्धा जिले में भारतीय किसान संघ ने गन्ने की कीमत में वृद्धि और धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर कवर्धा-पंडरिया मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया।

Updated On 2026-02-02 14:42:00 IST

भारतीय किसान संघ का चक्काजाम

संजय यादव- कवर्धा। गन्ने की कीमत में वृद्धि और धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने कवर्धा-पंडरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि, शक्कर कारखाने में गन्ने की कीमत पिछले पांच वर्षों से स्थिर बनी हुई है, जबकि बाहरी बाजार और अन्य अच्छी फैक्ट्रियों में गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुका है। ऐसे में स्थानीय किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि, शुगर मिल में गन्ना बेचने वाले किसानों को अब तक पूरा भुगतान नहीं मिल पाया है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है।

हजार से ज्यादा किसान नहीं बेच पाए हैं अपना धान
वहीं दूसरी ओर जिले में अभी भी हजारों किसान ऐसे हैं, जो अपना धान नहीं बेच पाए हैं। किसान संघ ने मांग की कि शेष बचे सभी धान किसानों की धान खरीदी की जाए और इसके लिए खरीदी की तारीख बढ़ाई जाए। साथ ही शुगर मिल में गन्ने की कीमत में तत्काल वृद्धि करते हुए पूर्व लंबित भुगतान शीघ्र किया जाए।

अपनी मांगों के समर्थन में किसानों ने की नारेबाजी
किसान संघ ने स्पष्ट किया कि, यह प्रदर्शन फिलहाल सांकेतिक है, लेकिन यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान किसान अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए।

Tags:    

Similar News

वृद्धा की तबियत बिगड़ने पर नहीं मिली एंबुलेंस: चाट के ठेले में पहुंचाया गया हॉस्पिटल, जशपुर जिला चिकित्सालय पर उठ रहे गंभीर सवाल

तिल्दा की सड़कों पर काली धूल: बिना ढंके कोयले का किया जा रहा परिवहन, लोग हो रहे परेशान

होली के लिए ट्रेनें होने लगीं पैक: पटना से गुजरात तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई जाने अभी सीटें उपलब्ध