रील बनाने का जानलेवा शौक: पत्नी बनाती थी रील, पति को नहीं था पसंद, रोका तो फंदे पर लटककर दे दी जान

भिलाई में इंस्टाग्राम रील पोस्ट करने को लेकर पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। छावनी थाना पुलिस पारिवारिक और डिजिटल पहलुओं की जांच कर रही है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2026-02-02 15:21:00 IST

पति से रील विवाद पर अंजली साव ने की आत्महत्या

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई नगर में सोशल मीडिया को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने के मुद्दे पर हुए लगातार तनाव और कहासुनी के बाद 35 वर्षीय अंजली साव ने आत्महत्या कर ली। छावनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया को लेकर बढ़ता तनाव बना विवाद की जड़
छावनी थाना पुलिस के अनुसार महिला और उसके पति के बीच इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पति ने कई बार पत्नी को अकाउंट डिलीट करने के लिए कहा था, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था।


पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या का प्रयास
दिसंबर माह में भी महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय परिजन समय रहते उसकी जान बचा ली, इसके बावजूद दंपत्ति के बीच बढ़ते तनाव और लगातार जारी विवाद खत्म नहीं हुए। जिसके बाद 30 जनवरी को दंपती में विवाद हुआ और शाम को जब बच्चे ट्यूशन गए तो उसने पंखे से लटककर जान दे दी।

जांच में सामने आई पारिवारिक कलह की कहानी
पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दंपति के बीच घरेलू तनाव, झगड़े और कहासुनी लंबे समय से चल रही थी। पति-पत्नी के बीच मतभेद सोशल मीडिया से आगे बढ़कर अब पारिवारिक कलह में बदल चुके थे, रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट ने अंततः यह दुखद घटना पैदा की।

पुलिस कर रही हर पहलुओं की जांच
छावनी थाना पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस मोबाइल डाटा, सोशल मीडिया गतिविधियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Tags:    

Similar News

धड़धड़ाती भाग रही वैनगंगा एक्सप्रेस में बच्चे का जन्म: TTE और रेलवे स्टाफ ने बचाई जान, रायपुर पहुंचते ही जच्चा-बच्चा को भेजा अस्पताल

वृद्धा की तबियत बिगड़ने पर नहीं मिली एंबुलेंस: चाट के ठेले में पहुंचाया गया हॉस्पिटल, जशपुर जिला चिकित्सालय पर उठ रहे गंभीर सवाल

तिल्दा की सड़कों पर काली धूल: बिना ढंके कोयले का किया जा रहा परिवहन, लोग हो रहे परेशान