भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: सभी 5 संभागों में प्रभारियों की हुई नियक्ति, नवीन मार्कंडेय बनाए गए मुख्यालय प्रभारी महामंत्री

भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए सभी संभागों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। नवीन मार्कंडेय को मुख्यालय प्रभारी महामंत्री बनाया गया है।

Updated On 2025-12-10 10:02:00 IST

भाजपा ने सभी 5 संभागों में प्रभारियों की नियुक्ति की

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने सभी पांचों संभाग में संगठनात्मक फेरबदल किया है। इसी क्रम में मुख्यालय प्रभारी, संभाग प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। नियुक्ति आदेश के अनुसार, नवीन मार्कंडेय मुख्यालय प्रभारी महामंत्री होंगे। वहीं यशवंत जैन बस्तर संभाग के प्रभारी महामंत्री होंगे।

सहप्रभारी के रूप में हरपाल सिंह धोनी भामरा की नियुक्ति की गई है। रायपुर संभाग का प्रभार महामंत्री अखिलेश सोनी को सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार, डॉ. राजीव सिंह रायपुर संभाग के सहप्रभारी होंगे जबकि रामू रोहरा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अभिषेक शुक्ला बिलासपुर संभाग के सहप्रभारी होंगे। इसके अलावा दुर्ग में जगन्नाथ पाणिग्रही और सरगुजा में अवधेश चंदेल को प्रभारी बनाया गया है।




Tags:    

Similar News