कल्याण कॉलेज में NSUI का उपद्रव: प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया समेत 7 के खिलाफ FIR दर्ज, प्रिंसिपल के साथ अभद्रता के आरोप

कल्याण महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ अभद्रता के मामले में NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्राचार्य के कार्यलय में घुसकर उपद्रव करने के आरोप लगे हैं

Updated On 2025-12-10 13:17:00 IST

प्रिंसिपल के नेम प्लेट पर स्याही लगाते हुए कार्यकर्ता

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उपद्रव की घटना के बाद NSUI के प्रदेश महासचिव पर FIR दर्ज किया गया है। NSUI के कार्यकर्ता बीते दिन कल्याण कॉलेज के प्रिंसिपल विनय शर्मा के केबिन में एकाएक घुसे थे। जिसके बाद उन्होंने अभद्रता करते हुए प्रिंसिपल के नेम प्लेट पर स्याही फेंक दिया था।

घटना के बाद NSUI के प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया समेत सात पर भिलाई नगर थाना में FIR दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि, प्रिंसिपल पर कॉलेज के ही महिला सफ़ाईकर्मी से अभद्रता के आरोप लगे थे। जिसके बाद अचानक NSUI ने हमला बोल दिया था। घटना के बाद आकाश कन्नौजिया, दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमिक पटेल, अंशुल शर्मा और अन्य के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
इस दौरान NSUI कार्यकर्ता काफी आक्रोशित दिखाई दिए थे। इसी दौरान उन्होंने प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा से कार्यालय में घुसकर धक्का- मुक्की करने लगे। घटना में प्राध्यापक नितेश गुप्ता पर भी शामिल होने के आरोप लगे हैं। मामला दर्ज होने के बाद भिलाई नगर पुलिस जाँच में जुट गई है।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज
BNS की धारा 324 1 (पब्लिक प्रॉपर्टी को नुक़सान पहुंचाना)

BNS की धारा 296 (पब्लिक प्लेस में ग़लत शब्दों का प्रयोग)

BNS की धारा 221 (लोक सेवक को उसके लोक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना)

BNS 191 2 (दंगे से संबंधित - गैरकानूनी भीड़ जब हिंसा या बल का प्रयोग करती है)

Tags:    

Similar News

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा