केंद्रीय बजट 2026: विधायक अनुज शर्मा ने कहा- विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला एक दूरदर्शी बजट
केंद्रीय बजट 2026-27 के पेश होने के बाद विधायक अनुज शर्मा ने इसे ऐतिहासिक और अपार अवसरों का राजमार्ग बताया है।
विधायक अनुज शर्मा
रायपुर। केंद्रीय बजट 2026-27 के पेश होने के बाद विधायक अनुज शर्मा ने इसे ऐतिहासिक और अपार अवसरों का राजमार्ग बताया है। तीन कर्तव्यों से प्रेरित यह बजट- पहला आर्थिक वृद्धि को तेज करना, दूसरा लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करना, तीसरा कर्तव्य सबका साथ सबका विकास के विज़न से जुड़ा है।
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, यह बजट 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत नींव का काम करेगा। बजट 2026 भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि 2047 तक विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का आधार है। यह आज की आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलने का रोडमैप पेश करता है।
महिलाओं के उत्थान पर केंद्रित यह बज़ट
उन्होंने ने कहा कि, यह बजट न केवल अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने वाला है, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक सुधार लाने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने वाला एक समग्र दस्तावेज है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान पर केंद्रित यह बज़ट।
इस बजट सें आधुनिक कृषि पद्धतियों को मिलेगा बढ़ावा
इस बजट के विशेष बिंदु जैसे देश भर में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है। 17 कैंसर दवाओं और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है। रक्षा क्षेत्र का बजट बढ़ाकर 7.8 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जिसमें सेना के आधुनिकीकरण पर जोर है। इस बजट सें डिजिटल इंडिया और आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा । काजू, नारियल, अखरोट और औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं। तेंदूपत्ता पर की दर को 5ः से घटाकर 2ः करने का निर्णय बजट के महत्वपूर्ण नीतिगत बदलावों में से एक है।
टैक्स कम होने से संग्राहकों के हाथ में अधिक आय बचेगी
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, टैक्स का बोझ कम होने से संग्राहकों के हाथ में अधिक शुद्ध आय बचेगी। इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर लिथियम-आयन बैटरी और सोलर पैनल के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर कस्टम ड्यूटी कम की गई है इसके अलावा बहुत सारे कई राहत के निर्णय लिए हाई है। यह बजट केवल वित्तीय विवरण नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। छत्तीसगढ़ की जनता इस दूरदर्शी बजट का स्वागत करती है।
आत्मनिर्भर भारत की नींव को करेगा मजबूत
श्री शर्मा ने कहा कि, इस शानदार और जनकल्याणकारी बजट के लिए छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार एवं हार्दिक शुभकामनाएं। यह बजट निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और एक आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करेगा।