इंस्टा की दोस्ती का खौफनाक अंत: फोन चेक न करवाने पर युवती ने युवक को उतारा मौत के घाट, सीने पर चाकू मारकर की हत्या

बिलासपुर के शुभम विहार में युवती ने युवक के सीने पर चाकू मारकर हत्या कर दी। फोन विवाद को वजह बताया जा रहा है, पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया।

By :  Ck Shukla
Updated On 2026-02-03 17:22:00 IST

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी रश्मि सूर्यवंशी

पंकज गुप्ते - बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र बिलासपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती 'रोशनी सूर्यवंशी' ने युवक 'कान्ता प्रसाद' की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना शुभम विहार, शिक्षक कॉलोनी की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। हत्या का कारण फोन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी।

इंस्टा से शुरू हुई दोस्ती, विवाद में बदल गई
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक युवक और आरोपी युवती की मुलाकात इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी और दोनों एक-दूसरे से संपर्क में रहते थे। घटना वाले दिन दोनों के बीच फोन को लेकर बहस बढ़ गई, जिसके बाद माहौल अचानक हिंसक हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान युवती ने गुस्से में युवक के सीने पर चाकू से वार कर दिया।

घटनास्थल पर ही थम गई युवक की सांसें
चाकू से सीने में गंभीर चोट लगने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की।

आरोपी युवती गिरफ्तार, पूछताछ जारी
बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने बताया कि, सिविल लाइन पुलिस ने हत्या की आरोपी युवती को तुरंत हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि विवाद के सही कारण और वारदात के दौरान की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय घर में और कौन-कौन मौजूद था।

क्षेत्र में फैली सनसनी
शुभम विहार और आसपास के क्षेत्र में घटना के बाद दहशत और चर्चा का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर हुई जान-पहचान के ऐसे खतरनाक अंत पर चिंता जता रहे हैं और घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं।

Tags:    

Similar News

लोगों की परेशानी सुन विधायक मैडम को आया गुस्सा: पहले तो गैस एजेंसी के कर्मचारियों को हड़काया फिर फोन पर लगाई डांट

दुतकैया हिंसा की आंच ग्रामीणों तक पहुंची: राजिम पुलिस ने गांव के आठ लोगों को किया गिरफ्तार, इनमें एक लड़की भी