DRG जवान की मौत: ऑपरेशन से लौटते समय हुई एक्सीडेंटल फायरिंग, सर पर गोली लगने से गई जान

नारायणपुर में ऑपरेशन से लौटते समय हुए एक्सीडेंटल फायर से डीआरजी जवान की मौत हो गई। इस घटना में जवान बलदेव सिंह हुर्रा की मौत हो गई।

Updated On 2025-12-21 13:34:00 IST

फाइल फोटो 

इमरान खान- नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में ऑपरेशन से लौटते समय हुए एक्सीडेंटल फायर से डीआरजी जवान की मौत हो गई। इस घटना में जवान की मौत हो गई। मृत जवान का नाम बलदेव सिंह हुर्रा बताया जा रहा है। वे डीआरजी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। यह घटना छोटेडोंगर थाना अंतर्गत कड़ेनार कैंप में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर को थाना छोटाड़ोगर क्षेत्रांतर्गत एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन के लिए नारायणपुर डीआरजी निकली थी। 21 दिसंबर रविवार की सुबह अभियान से जवानों की टीम लौट रही थी। इसी दौरान एक जवान के हाथ से अचानक एक्सीडेंटल फायरिंग हो गई, जो सामने चल रहे आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा के सिर के पास जा लगी। डीआरजी के जवानों ने घायल जवान को तत्काल धौड़ाई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान आरक्षक की मौत हो गई।

अधिक खून बहने से हुई मौत
बताया जा रहा हैं कि घटना में जवान के सिर से अत्यधिक खून बह गया था, जिस वहज से उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में पोस्टमार्टम तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने जवान के निधन की सूचना उनके परिजनों को दे दी हैं।

Tags:    

Similar News