सरगुजा में शीतलहर का कहर: कड़ाके की ठंड से मैनपाट में जमी बर्फ, तापमान 1 डिग्री तक गिरा

सरगुजा जिला शीतलहर की चपेट में है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंड को देखते हुए जिले में यलो अलर्ट जारी।

Updated On 2025-12-21 12:34:00 IST

चारों ओर कोहरा ही कोहरा

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। पहाड़ी अंचल सरगुजा इस दिनों शीतलहर की चपेट में है। जिले में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। ठंड का असर सबसे अधिक पर्यटन स्थल मैनपाट में देखने को मिल रहा है, जहां पहाड़ियों पर बर्फ की चादर जम गई है और न्यूनतम तापमान गिरकर एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

सुबह के समय घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो जा रही है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने जिले में यलो अलर्ट जारी किया है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। शीतलहर के चलते आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Tags:    

Similar News