बीजापुर में मुठभेड़: कुख्यात नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर, AK-47 बरामद

बीजापुर जिले के चिन्नागेल्लूर इलाके में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में नक्सली कमांडर और DVC सदस्य उधम सिंह के मारे जाने की खबर है।

Updated On 2026-02-05 09:59:00 IST

बीजापुर में मुठभेड़ (File Image)

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के चिन्नागेलूर इलाके में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड) के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर और DVC सदस्य उधम सिंह के मारे जाने की खबर सामने आई है, जिससे नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 रायफल बरामद की गई है। इलाके में अभी भी सघन सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। इस संबंध में बीजापुर एसपी ने बताया कि, सर्चिंग पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Tags:    

Similar News

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद