हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

रायपुर के काठाडीह में हरदिहा साहू समाज द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। बुधवार को 64 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।

Updated On 2026-02-04 21:27:00 IST

वैवाहिक बंधन में बंधे भूपेंद्र और ऊषा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के काठाडीह में हरदिहा साहू समाज द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। बुधवार को 64 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। हरदिहा साहू समाज द्वारा सामाजिक एकता के उद्देश्य से भव्य सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जाता है।

इन विवाहों में सामाजिक नियम के अनुसार, मंत्री से लेकर सामान्य जन तक के बच्चों का विवाह एक ही मंडप में सादगी से होता है, जिसमें सैकड़ों जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधते हैं। बुधवार को 64 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इस विवाह समारोह में काठाडीह के भूषण- झुनझुन, और भूपेंद्र- ऊषा भी शादी वैवाहिक बंधन में बंधे। उनके पिता पूर्व सरपंच धनीराम साहू ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। 


हर साल किया जाता है आयोजन
आपको बता दें कि, हरदिहा साहू समाज द्वारा रायपुर परिक्षेत्र में 58 से लेकर 100 से अधिक जोड़ों का एक ही मंडप में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। समाज द्वारा सिकलिंग जांच और सामूहिक परिचय सम्मेलन के माध्यम से योग्य जोड़ों का चयन किया जाता है। 


ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
इस दौरान इलाके के जनप्रतिनिधि और समाज के बड़े- बूढ़ों के साथ पिता धनीराम साहू, पूर्व सरपंच गज्जू यादव, शंकर धनकर, महेंद्र ध्रुव, रोशन साहू, मोहन साहू, शत्रुहन साहू, पंकज साहू, मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। उन्होंने वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद दिया। 

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने