उप सरपंच की हत्या से जैजैपुर क्षेत्र में बवाल: सरपंच पति समेत 9 लोगों पर FIR, महानदी में तलाश कर रही SDRF की टीम
सक्ती जिले में उप- सरपंच के हत्या मामले में सरपंच पति समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संदेही के आधार पर SDRF की टीम नदी में तलाश कर रही है।
SDRF की टीम महानदी में कर रही तलाश
राजीव लोचन साहू- सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में उप- सरपंच लापता मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी पर उप सरपंच के हत्या करने का आरोप लगा है। वहीं लापता उप- सरपंच की लाश अब तक नहीं मिली है जिसकी तलाश SDRF की टीम कर रही है। साथ ही मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के करही गांव का है। जहां के उप- सरपंच महेन्द्र बघेल रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। मामले में परिजनों ने गांव के सरपंच पति राजकुमार साहू समेत 9 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ अपराध दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
SDRF की टीम महानदी में कर रही तलाश
उप- सरपंच महेन्द्र बघेल को मारकर नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। जिसके बाद SDRF की टीम महानदी में उप सरपंच महेन्द्र बघेल की तलाश कर रही है। परिजनों ने बताया कि, 6 सितंबर की रात्रि सरपंच पति राजकुमार साहू ने फोन के माध्यम से उप सरपंच महेन्द्र बघेल को फोन बुलाया। इसी के बाद से महेन्द्र बघेल का फोन बंद हो गया। जिसके बाद घबराये परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
खोजबीन करने के बाद भी महेन्द्र बघेल का पता नहीं चलने पर परिजनों ने 7 सितंबर को बिर्रा थाना पहुंच कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने सरपंच पति समेत 9 लोगों को हिरासत लिया है। जिसके बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने बिर्रा के चौक के पास चक्का जाम कर दिया जिससे घंटों तक आवागमन बाधित रहा। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस की समझाइश के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।