मातृशक्ति ने की शस्त्र पूजा: दुर्गा पंडालों और शिवालयों में वैदिक हिंदू रीति से किया गया पूजा-पाठ

जगदलपुर में शारदीय नवरात्र पर्व पर विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी द्वारा जगदलपुर जिले के कई प्रखंडों के साथ दुर्गा पंडालों में जाकर शस्त्र पूजन किया गया।

Updated On 2025-10-02 20:12:00 IST

मातृ शक्तियों ने की शस्त्र पूजा 

अनिल सामंत- जगदलपुर। पूरे भारत वर्ष में शारदीय नवरात्र का त्यौहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि वर्षा के कारण कुछ व्यवधान के साथ पूजा में कोई कमी नहीं रही। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी द्वारा जगदलपुर जिले के कई प्रखंडों के साथ जगह जगह लगे दुर्गा पंडालों में जाकर शस्त्र पूजन किया गया।

स्थानीय सीताराम शिवालय में भी मातृशक्ति द्वारा शास्त्र व शस्त्र पूजा की। प्राचीन काल से ही वैदिक हिंदू संस्कृति में नारी को शक्ति का रूप माना जा रहा है। इन 9 दिनों में मां भगवती के 9 रूपों की पूजा की जाती है। हमारे देवी देवताओं के हाथों में एक हाथ मे शास्त्र है तो दूसरे हाथ में शस्त्र भी है। जो समय के साथ कल्याणकारी है तो दूसरी ओर धर्म की रक्षा के लिए असुरों का संहार करने वाली विनाशकारी भी है। मां का यही रूप उनके गुणों को भी परिभाषित करती है। हालांकि वर्षा के कारण कुछ व्यवधान हुआ, किन्तु उत्साह में कोई कमी नहीं रही। सीताराम शिवालय में बड़ी संख्या में महिलाये उपस्थित रही।

बेटियों को अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र उठाना मुख्य उद्देश्य- सुशीला साव
इस अवसर पर मातृशक्ति संयोजिका सुशीला साव का कहना था कि शस्त्र पूजन का मुख्य उद्देश्य हमारी बहनों, बेटियों को अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र उठाना व चलना सीखना है। जिससे समय आने पर वो अपनी रक्षा के साथ दूसरों के लिए सुरक्षा कर सके। इसके लिए मातृशक्ति समय समय पर कार्यक्रम भी चलती है। हमारा आधार ही सेवा, सुरक्षा और संस्कार है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जनिता मंडावी समेत बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां उपस्थित रही।

Tags:    

Similar News