जगदलपुर में खेल सुविधाओं का विस्तार: किरण देव ने बैडमिंटन कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट मैदान का किया निरीक्षण, समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
बस्तर में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लक्ष्य के तहत बैडमिंटन कोर्ट और बॉक्स क्रिकेट मैदान के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर दिया गया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया खेल स्थलों का निरीक्षण
अनिल सामंत - जगदलपुर। बस्तर संभाग की खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधायक किरण देव ने अधिकारियों सहित जगदलपुर में चल रहे प्रमुख खेल परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट और टाउन हॉल परिसर के पीछे विकसित हो रहे बॉक्स क्रिकेट मैदान की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा पर विशेष बल दिया गया।
खेल परियोजनाओं का निरीक्षण
निरीक्षण टीम ने बैडमिंटन कोर्ट और बॉक्स क्रिकेट मैदान की निर्माण स्थिति, तकनीकी पहलुओं और आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। संबंधित विभागों को लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने तथा निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
बस्तर में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
निरीक्षण के दौरान यह बात स्पष्ट की गई कि बस्तर में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है आधुनिक सुविधाओं, बेहतर प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी माहौल की। निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट और बॉक्स क्रिकेट मैदान के तैयार होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रतियोगिताओं और कौशल विकास के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। इससे बस्तर की खेल संस्कृति को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
निरीक्षण में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति
निरीक्षण कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के साथ रामाश्रय सिंह, गोविंद इनाणी, PWD विभाग अधिकारी, नगर निगम कार्यपालन भियंता गोपाल भारद्वाज, अमर कश्यप, सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
निरीक्षण के प्रमुख निर्देश
- बैडमिंटन कोर्ट और बॉक्स क्रिकेट मैदान को निर्धारित समय-सीमा में पूरी तरह तैयार किया जाए।
- निर्माण गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इस पर विशेष निगरानी रखी जाए।
- सभी खेल सुविधाओं को मानक अनुरूप विकसित किया जाए।
- परिसरों को जल्द से जल्द युवाओं के उपयोग हेतु तैयार किया जाए, ताकि स्थानीय खिलाड़ी लाभान्वित हो सकें।