शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म: इंस्टाग्राम के जरिए की थी दोस्ती, आरोपी की तलाश जारी

फरसगांव में नाबालिग से अनाचार का मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Updated On 2025-09-07 10:59:00 IST

पुलिस थाना फरसगांव

कुलजोत संधू - फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। महज एक सप्ताह के भीतर फरसगांव थाने में नाबालिग बालिका के साथ अनाचार का यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से दोस्ती की और शादी का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इस दरिंदगी का शिकार हुई अब आठ माह की गर्भवती हो चुकी है।

आरोपी की तलाश जारी है
पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए फरसगांव थाने ,में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है, जिसने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है।


सीएफ की महिला आरक्षक से दुष्कर्म
वहीं 18 अगस्त को बालोद जिले से बड़ी खबर निकल के समाने आई थी। यहां के डौंडी थाना में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। बीजापुर जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके जो डौंडी ब्लाक के रहने वाले है। उनके खिलाफ सीएफ की महिला आरक्षक ने दुष्कर्म करने का शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया है। वहीं शिकायत के बाद पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।

सीएफ की महिला आरक्षक से दुष्कर्म
बीते दिनों छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग का अपहरण कर जंगल ले गया। जहां दो दिन तक उसके साथ जबदस्ती दुष्कर्म करता रहा। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पीड़िता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनदीप राम को उसके ही घर से पकड़ लिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पूरी घटना पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है। जहां आरोपी मनदीप राम ने 10 अगस्त को एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Tags:    

Similar News