कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को मिली जमानत: हाथ में संविधान और डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर लहराते जिंदाबाद नारों के बीच निकले बाहर

कांग्रेस के जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की जमानत पर एक हाथ में संविधान की किताब और दूसरे हांथ में डॉ. अम्बेडकर की फोटो लेकर जेल से निकले।

Updated On 2026-01-14 17:21:00 IST

जेल से रिहा हुए कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू 

मुकेश बैस। जांजगीर- चाम्पा। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की जमानत पर जेल से रिहा हो गए हैं। बुधवार को सेशन कोर्ट जांजगीर से MLA बालेश्वर साहू को जमानत मिली है। विधायक बालेश्वर साहू एक हांथ में संविधान की किताब और दूसरे हांथ में डॉ. अम्बेडकर की फोटो लेकर जेल से निकले। धोखाधड़ी के मामले में 9 जनवरी को गिरफ्तारी हुई थी। कोर्ट ने उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। उन पर किसान से KCC लोन के नाम पर 42 लाख 78 हजार की धोखाधड़ी का आरोप है।

उल्लेखनीय है कि, धोखाधड़ी केस में कार्रवाई करते हुए विधायक बालेश्वर साहू को जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया था। धोखाधड़ी और गबन के मामले में जिला न्यायालय में पेश किया गया था। विधायक जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू को जिला जेल जांजगीर में दाखिल किए गए हैं। कोर्ट ने उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजा था। 

किसान ने दर्ज कराई थी FIR
अक्टूबर माह में विधायक श्री साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। बम्हनीडीह सहकारी समिति में प्रबंधक रहते धोखाधड़ी करने का है आरोप। किसान ने KCC लोन के नाम पर ठगी का शिकार बनाने का आरोप लगाया है। अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर किसान के बैंक खाते से निकाले थे 42 लाख 78 हजार रुपये। साल 2015 से 2020 तक अलग अलग किस्त में पैसे निकाले थे। पीड़ित किसान राजकुमार शर्मा का फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर निकाली थी रकम। चाम्पा थाने में विधायक और उसके सहयोगी के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR। सहयोगी गौतम राठौर की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी। कोर्ट के आदेश से विधायक को पुलिस ने शुक्रवार को विधायक श्री साहू को किया गिरफ्तार।

Tags:    

Similar News

बस्तर की बेटी ने हैदराबाद में लहराया परचम: त्रिभाषा सम्मेलन में अपनी कविताओं और गीतों से लोगों को किया मंत्रमुग्ध