जेल में कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल: न्यायिक जांच के आदेश, चारामा में देर शाम तक चक्काजाम

कांकेर जिले के कांग्रेस नेता की जेल में मौत मामले में बवाल बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया है।

Updated On 2025-12-05 19:24:00 IST

परिजनों ने जेल प्रशासन के खिलाफ की शिकायत

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के जेल में कांग्रेस नेता मौत मामले में बवाल मचा हुआ है। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है, मृतक जीवन ठाकुर का शव रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में है। वहीं मौत मामले में आदिवासी समाज ने भी बड़ी बैठक बुलाई है।

भारी भीड़ के साथ समाज के लोगों की कलेक्ट्रेट पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि, जेल प्रशासन पर लापरवाही करने के गंभीर आरोप लगाये हैं। वहीं अब इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रायपुर ने जांच का आदेश जारी किया है। उधर शुक्रवार की शाम तक कांकेर जिले के चारामा में चक्काजाम जारी है।

परिजनों का कहना है कि, बिना सूचना के कांकेर से रायपुर जेल भेजा गया, जिसके कारण उनकी मौत हुई है। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि, तबीयत बिगड़ने से कैदी की मौत हुई है। बता दें कि, कांग्रेस नेता और चारामा के पूर्व जनपद अध्यक्ष जीवन ठाकुर वन अधिकार पट्टा घोटाले में जेल में थे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मृतक के परिजनों से मिलने के लिए कांकेर पहुंच सकते हैं। 


जानिए क्या है मामला
कांग्रेस नेता और चारामा के पूर्व जनपद अध्यक्ष 2024 से जेल में बंद है। जिन्हें 2 दिसंबर को बिना सूचना रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। जेल प्रशासन के अनुसार, इसी बीच उनकी तबीयत ख़राब होने से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं अब मामले में परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, उन्हें कोई बीमारी नहीं थी सही समय पर इलाज होता तो उनकी जान बाख जाती।


जांच की मांग की तैयारी में कांग्रेस
घटना के बाद से अब यह सियासी चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस नेता मामले में सरकार और जेल प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। साथ ही घटना में न्यायिक जांच की मांग की तैयारी में हैं। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

Tags:    

Similar News

दिल्ली पहुंचे वनमंत्री केदार कश्यप: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर दी बधाई और शुभकामनायें

सीतानदी टाइगर रिजर्व में मिला बीमार दुर्लभ गिद्ध: महाराष्ट्र के ताडोबा से 400 किलोमीटर की उड़कर पहुंचा, उपचार शुरू