अशोक चक्र विवाद पर कांग्रेस का पलटवार: नेगी बोले- भाजपा झूठे आरोपों से जनता को कर रही गुमराह

रायगढ़ जिले में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर अशोक चक्र अपमान का भाजपा ने आरोप लगाया है। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष नेगी ने भाजपा को कड़ा जवाब दिया है।

Updated On 2025-09-19 15:37:00 IST

कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नगेंद्र नेगी

रायगढ़। कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर सोशल मिडिया पर फैलाए जा रहे विवाद पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने आरोपी लगाया था कि, यात्रा के दौरान इस्तेमाल किए गए पोस्टर में राष्ट्रिय प्रतिक अशोक चक्र का अपमान किया गया है। इस पर कांग्रेस ने इसे पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीती से प्रेरित बताया है।

दरअसल, सोशल मिडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में कांग्रेस विधायक उमेश पटेल जीप के बोनट पर बैठे नजर आ रहे हैं, जिसके नीचे लगे पोस्टर को लेकर भाजपा ने आपत्ति दर की है। भाजपा का दावा है कि, पोस्टर पर अशोक चक्र का गलत तरीके से प्रयोग किया गया है।

यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा को गहरा धक्का- नेगी
इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कड़ा जवाब देते हुए कहा है कि, भाजपा को यात्रा में उमड़े जनसैलाब से गहरा धक्का लगा है। जिसके चलते वह झूठे और भ्रामक आरोपों का सहारा ले रही है।

भाजपा जनता को गुमराह करने की कर रही कोशिश- नेगी
अध्यक्ष नगेंद्र ने कहा कि, भाजपा जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। संविधान में राष्ट्रिय प्रतिक अशोक चक्र के जो मापदंड तय हैं, यदि भाजपा नेता उन्हें पढ़ लेते या सर्च कर लेते, तो ऐसे आरोप कभी नहीं लगाते। पोस्टर पर जो चिन्ह है, वह अशोक चक्र नहीं बल्कि मतदान अधिकार का प्रतिक है, जो तर्जनी उंगली पर स्याही के निशान को दर्शाता है।

कांग्रेस पार्टी इस तरह की राजनीति को नहीं करेगी सहन
नेगी ने स्पष्ट किया कि, कांग्रेस पार्टी इस तरह की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले दिनों में झूठे और भ्रामक आरोप फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Tags:    

Similar News