महिला क्रिकेट विश्व कप 2025: भारतीय टीम ने लहराया जीत का परचम, सीएम साय ने दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व का क्षण

सीएम विष्णुदेव साय ने महिला क्रिकेट टीम की जीत पर ट्वीट कर बधाई दी है। साय ने इसे नारी शक्ति के सशक्तिकरण की जीत का प्रतीक बताया है।

Updated On 2025-10-06 09:20:00 IST

सीएम विष्णु देव साय ने भारतीय टीम को दी जीत की बधाई

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (ICC) ने महिला विश्व कप 2025 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 88 रनों से हराकर दमदार जीत हासिल की है। इस शानदार जीत के बाद से देशभर में जश्न का माहौल है। इस दौरान महिला टीम को राजनीति, फिल्म और व्यापार जगत से बधाइयाँ मिल रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी जीत पर क्रिकेटरों को बधाई है।

सीएम विष्णुदेव साय ने महिला क्रिकेट टीम (ICC) की जीत पर ट्वीट कर ख़ुशी जताई है। सीएम साय ने इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए लिखा- आज ICC महिला विश्व कप 2025 के रोमांचक मुकाबले में हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैदान पर भारत की अजेय ताकत का परचम लहराया।

यह जीत नारी शक्ति के सशक्तिकरण की प्रतीक
सीएम ने लिखा- यह जीत न केवल एक मैच की, बल्कि भारतीय नारी शक्ति के सशक्तिकरण की प्रतीक है। आगामी मुकाबलों में भी यही जज़्बा, यही जोश और जीत का सिलसिला बरकरार रहे, यही शुभकामना। जय हिंद, जय भारत!

Tags:    

Similar News