BSF जवान ने की आत्महत्या: सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, UP के बागपत जिले का था रहने वाला

नारायणपुर में BSF के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान UP के बागपत जिले का रहने वाला था।

Updated On 2025-12-18 17:42:00 IST

मृतक BSF जवान सचिन कुमार

इमरान खान- नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के अबूझमाड़ के होरादी कैंप में BSF के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान की पहचान कांस्टेबल सचिन कुमारत UP के बागपत जिले के सिंगोली गांव निवासी के रूप में हुई है। नारायणपुर एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने घटना की पुष्टि की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 17 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे बीएसएफ की सीओबी होराडी पोस्ट की बताई जा रही है। जहां पर तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान कांस्टेबल सचिन कुमार के रूप में हुई है। कांस्टेबल सचिन कुमार थाना सिंगोली, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर थाना सोनपुर में विवेचना शुरू कर दी गई है।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
नारायणपुर एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने बताया कि,आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। बीएसएफ और पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News

वृद्धा की तबियत बिगड़ने पर नहीं मिली एंबुलेंस: चाट के ठेले में पहुंचाया गया हॉस्पिटल, जशपुर जिला चिकित्सालय पर उठ रहे गंभीर सवाल

तिल्दा की सड़कों पर काली धूल: बिना ढंके कोयले का किया जा रहा परिवहन, लोग हो रहे परेशान

होली के लिए ट्रेनें होने लगीं पैक: पटना से गुजरात तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई जाने अभी सीटें उपलब्ध