बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा: अजहरुद्दीन जिलाध्यक्ष, कुरैशी को मिली सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने सैयद अजहरुद्दीन को मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला अध्यक्ष बनाया है। वहीं राजू कुरैशी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
मोहला जिले के युवाओं को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी
एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से बीजेपी ने सूची जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, मोहला- मानपुर -अंबागढ़ चौकी जिले से प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में भाजपा नेता शमीम तिगाला, आदिल खान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पद पर सैयद अजहरुद्दीन को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राजू कुरैशी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है और भरोसा जताया है कि, ये सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
35 पदाधिकारियों के पद शामिल
प्रदेश पदाधिकारी में 35 नाम शामिल हैं। इनमें 6 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष 2 कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी के साथ अन्य नियुक्ति की गई है।
जिला कार्यसमिति में 54 नाम शामिल
रजिया खान, गगनदीप सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, स्वर्ण सिंह सलूजा, शेख इरफान, सैयद तथिर रजा उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। वहीं अल्पसंख्य मोर्चा की कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार, जिलों की कार्यसमिति में 54 नाम, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य में 21 सदस्य शामिल है।