बस्तर संभाग में 41,472 क्विंटल धान की खरीदी: कोंडागांव अव्वल, नारायणपुर में रफ्तार सबसे कम

सहकारी समिति कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म होने के बाद अब खरीदी में तेजी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Updated On 2025-11-22 18:10:00 IST

धान खरीदी 

अनिल सामंत- जगदलपुर। समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी में बस्तर संभाग ने रफ्तार पकड़ ली है। संभाग के सातों जिलों में अब तक कुल 41,472 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई है। इनमें से सबसे अधिक खरीदी कोण्डागांव जिले में हुई है, जबकि नारायणपुर में खरीदी की बोहनी बेहद कम रही है। अपनी 5 सूत्रीय मांग पर अड़े सहकारी समिति के कर्मचारियों का हड़ताल बिना किसी मांग पूरे होते हड़ताल खत्म हो चुका है। 3 अक्टूबर से 19 नवम्बर 2025 तक सहकारी समिति के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन चला, बिना नतीजा के शासन के दबाव पर हड़ताल वापस लेना पड़ा।

कोण्डागांव में सर्वाधिक, नारायणपुर में सबसे कम खरीदी
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कंट्रोल रूम से प्राप्त आकंडो के अनुसार किस जिले में कितनी खरीदी साफ और सटीक आंकड़े के अनुसार कोण्डागांव में सर्वाधिक 28,936 मेट्रिक क्विंटल खरीदी दर्ज की गई है, जबकि कांकेर में 8,368.80 बस्तर में 3,633.60, बीजापुर में 414, दंतेवाड़ा में 88,सुकमा में 24.40 और नारायणपुर में सबसे कम 7.20 मेट्रिक क्विंटल खरीदी की जा चुकी है।

हड़ताल खत्म, अब दिखेगी तेजी
इस तरह बस्तर संभाग में कुल उपार्जन 41,472 क्विंटल हो चुका है। सबसे ज्यादा कोण्डागांव लगभग पूरे संभाग की कुल खरीदी का दो-तिहाई हिस्सा। दूसरे स्थान पर कांकेर लगातार सक्रिय उपार्जन केंद्रों का लाभ। सबसे कम नारायणपुर में महज 7.20 क्विंटल, खरीदी लगभग नाम मात्र की। सुकमा व दंतेवाड़ा में खरीदी धीमी, जबकि बस्तर जिले में खरीदी संतुलित गति से जारी। विदित हो कि सहकारी कल्याण समिति की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हो गया है। अब आने वाले दिनों में धान खरीदी कार्य मे तेजी आने का अंदेशा है।

नारायणपुर-सुकमा में रफ्तार मंद
कुल 382 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से चल रही धान खरीदी में इस बार मैदानी जिलों की तुलना में पहाड़ी आंतरिक क्षेत्रों में आवक कम दिखाई दे रही है। कोण्डागांव और कांकेर में लगातार किसान पहुंच रहे हैं, जबकि नारायणपुर-सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में खरीदी की रफ्तार धीमी रही।

Tags:    

Similar News