कोरिया में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था: ग्रामीण का पैर फ्रैक्चर होने के बाद फोन लगाते रहे परिजन, लेकिन नहीं पहुंची एम्बुलेंस

कोरिया जिले के बंजारीडांड गांव में एक ग्रामीण का पैर फ्रैक्चर हो गया। लेकिन गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी।

Updated On 2026-02-02 17:49:00 IST

बुजुर्ग को खाट से अस्पताल लेकर जाते परिजन 

कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बंजारीडांड गांव में एक ग्रामीण का पैर फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए लेकिन गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। रोहिनथिहाई गांव तक केवल पगडंडी का रास्ता है, जहां किसी भी तरह का वाहन पहुंचना संभव नहीं है।

मजबूर होकर परिजनों और ग्रामीणों ने घायल मरीज को खाट पर लिटाया और कंधों पर उठाकर गांव से बाहर मुख्य सड़क तक ले गए। करीब एक किलोमीटर तक मरीज को पैदल खाट पर ले जाया गया। इसके बाद निजी वाहन की व्यवस्था कर घायल को जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। 

इस घटना का वीडियो आया सामने
तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दर्द से कराहता मरीज खाट पर पड़ा रहा और ग्रामीण उसे किसी तरह सड़क तक पहुंचाने में जुटे रहे। यह दृश्य स्वास्थ्य व्यवस्था की असल तस्वीर बयां करता है। यह घटना न सिर्फ एम्बुलेंस सेवा की पोल खोलती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को भी उजागर करती है।

Tags:    

Similar News

64 आदिवासी परिवार के लोगों ने की घर वापसी: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया उनका अभिनंदन

धड़धड़ाती भाग रही वैनगंगा एक्सप्रेस में बच्चे का जन्म: TTE और रेलवे स्टाफ ने बचाई जान, रायपुर पहुंचते ही जच्चा-बच्चा को भेजा अस्पताल

वृद्धा की तबियत बिगड़ने पर नहीं मिली एंबुलेंस: चाट के ठेले में पहुंचाया गया हॉस्पिटल, जशपुर जिला चिकित्सालय पर उठ रहे गंभीर सवाल

तिल्दा की सड़कों पर काली धूल: बिना ढंके कोयले का किया जा रहा परिवहन, लोग हो रहे परेशान