धान खरीदी केंद्र की अव्यवस्था पर किसान का फूटा गुस्सा: बिना सहमति रकबा समर्पण से नाराज होकर मंडी गेट पर लगाया जाम, देखिए VIDEO

बलौदाबाजार जिले के ग्राम ससहा में बिना किसान की सहमति रकबा समर्पण किए जाने से आक्रोशित किसान ने मंडी गेट पर ट्रैक्टर खड़ा कर धरना दिया।

Updated On 2026-01-28 11:15:00 IST

अव्यवस्था से नाराज किसान ने लगाया जाम

कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बिना किसानों की सहमति के रकबा समर्पण किए जाने से धान बिक्री में भारी परेशानी हो रही है, जिससे किसानों में नाराजगी देखी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम ससहा का है। यहां एक किसान तेजराम वर्मा का रिकॉर्ड अनुसार 48 क्विंटल धान बिकना था, लेकिन बिना जानकारी दिए उसका रकबा समर्पित कर केवल 40 क्विंटल धान ही खरीदी के लिए मान्य किया गया। इससे नाराज किसान ने ट्रैक्टर लेकर मंडी गेट पर जाम कर दिया और धरने पर बैठ गया।

जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे पा रहे स्पष्ट जवाब
किसान का कहना है कि, जब रकबा के हिसाब से पूरा 48 क्विंटल धान बिक सकता था, तो 8 क्विंटल धान को रोकने और रकबा समर्पण करने का कारण क्या है? बिना किसान से पूछे यह प्रक्रिया क्यों अपनाई गई, इसका कोई स्पष्ट जवाब जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे पा रहे हैं।

पूरी खरीदी की मांग पर अड़ा हुआ है किसान
सूचना मिलने पर पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसान को समझाइश के लिए थाना ले जाया गया, लेकिन किसान का ट्रैक्टर अब भी मंडी के पास सड़क पर खड़ा है। अधिकारियों द्वारा बाद में धान बिकवाने की बात कही जा रही है, पर किसान तत्काल पूरी खरीदी की मांग पर अड़ा हुआ है।

Tags:    

Similar News

बलौदाबाजार जिले को मिला नया साइबर थाना: सीएम साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया वर्चुअल उद्घाटन

रायपुर एयरपोर्ट में पकड़ाया कोकीन: नाइजीरियन छात्र दिल्ली से लेकर आया था, DRI ने किया गिरफ्तार

पदोन्नति से वंचित होने पर छलका अफसर का दर्द: कवर्धा SP ने सीएम साय को लिखा पत्र, नियमों की अनदेखी और भेदभाव का लगाया आरोप

सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी: बस्तर, नांदगांव समेत सरगुजा में मिला धमकी भरा मेल, पुलिस अलर्ट