चैतन्य देवियों की जीवंत झांकी का भव्य शुभारंभ: MLA भईयालाल ने पूजा- अर्चना कर लोगों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बैकुंठपुर द्वारा शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का शुभारंभ गढ़ेलपारा में किया गया।

Updated On 2025-09-28 19:54:00 IST

नौ देवियों की झांकी 

प्रविंद्र सिंह- बैकुंठपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बैकुंठपुर द्वारा शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का शुभारंभ गढ़ेलपारा में किया गया। यह आयोजन 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6:30 से रात्रि 10 बजे तक चलेगा।

शुभारंभ अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक भईयालाल राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष केबी जायसवाल, बीके रेखा बहन, एसईसीएल मैनेजर महेश कुमार नक्षणे एवं प्रधान पाठक दीपक तिर्की द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं आरती कर झांकी का उद्घाटन किया गया। इस जीवंत झांकी में माता दुर्गा के नौ रूपों को अत्यंत आकर्षक व मनोरम ढंग से प्रस्तुत किया गया है। विधायक श्री राजवाड़े ने झांकी को भव्य एवं सराहनीय बताया तथा सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। 


झांकी लोगों के लिए नौ देवियों के आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर- नविता शिवहरे
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शिवहरे ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा आयोजित यह झांकी नगरवासियों के लिए नौ देवियों का साक्षात आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर है। बीके रेखा दीदी ने कहा कि नवरात्रि हमें आसुरी प्रवृत्तियों का नाश कर सद्गुणों को अपनाने की प्रेरणा देता है, इसलिए लोग चैतन्य झांकी को विशेष रूप से पसंद करते हैं।

Tags:    

Similar News