एल्बेंडाजोल की जांच को चुनौती: दूसरे लैब जाने मांगी अनुमति, दो फर्म को ब्लैकलिस्टेड करने की तैयारी

कृमिनाशक दवा के अमानक मामले में सीजीएमएससी के शोकॉज नोटिस के जवाब में संबंधित फर्म ने उसकी जांच को चुनौती देते हुए दूसरे लैब जाने की अनुमति मांगी है।

Updated On 2026-02-04 12:01:00 IST

File Photo 

रायपुर। कृमिनाशक दवा के अमानक मामले में सीजीएमएससी के शोकॉज नोटिस के जवाब में संबंधित फर्म ने उसकी जांच को चुनौती देते हुए दूसरे लैब जाने की अनुमति मांगी है। अन्य प्रयोगशाला की जांच में भी अगर दवा अमानक मिलती है, तो दवा को काली सूची में डालने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लगातार दो उत्पाद अमानक पाए जाने पर दो फर्मों को काली सूची में शामिल किए जाने की तैयारी है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली दवा की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जा रही है। पिछले दिनों कृमिनाशक टेबलेट के अमानक मिलने पर संबंधित कंपनी को शोकॉज नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्टिंग नहीं किए जाने का कारण पूछा गया था।

संबंधित फर्म ने अपने जवाब में दवा निगम की जांच को चुनौती देते हुए दवा को काली सूची में डालने से पहले अन्य लैब में जांच कराने की अनुमति मांगी है। अफसरों का कहना है कि इस टेस्टिंग में भी अगर सैंपल फेल होता है, तो उसे काली सूची में शामिल करने की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दवा निगम के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में दो कंपनियों को ब्लैक लिस्टेड किए जाने की तैयारी है। इन किए जाने की तैयारी है। इन कंपनियों की तीन तरह की दवाओं को करीब तीन माह पहले काली सूची में शामिल किया गया। कुछ समय बाद दूसरी कंपनी का उत्पाद अमानक हो गया। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि नियम के मुताबिक किसी फर्म का दो उत्पाद ब्लैक लिस्टेड होता है, तो फर्म के खिलाफ भी कार्रवाई की जाती है। दोनों कंपनियां अन्य राज्यों से संबंधित हैं।

दवाओं की सूची बढ़ाने की तैयारी
दवा निगम द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी हास्पिटलों में भेजी जाने वाली दवाओं की सूची बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार डिमांड में रहने वाली 101 प्रकार की नई दवाओं की खरीदी के लिए वृहद स्तर पर टेंडर जारी किया गया है और आने वाले दिनों में इसकी सप्लाई के लिए वर्कआर्डर भी जारी करने की तैयारी है। दवा निगम अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार के लिए काफी मात्रा में उपकरण खरीदने की प्रक्रिया भी सीजीएमएससी में लंबित है।

Tags:    

Similar News