विश्व कैंसर दिवस: मध्य भारत में जरूरतमंदों का बड़ा सहारा बना बाल्को मेडिकल सेंटर, नई तकनीकों से हो रहा उपचार

विश्व कैंसर दिवस से पहले बाल्को मेडिकल सेंटर ने कैंसर उपचार, जागरूकता, स्क्रीनिंग और उन्नत सर्जरी के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों व नई पहलों की जानकारी दी।

By :  Ck Shukla
Updated On 2026-02-04 13:56:00 IST

बाल्को मेडिकल सेंटर

रायपुर। विश्व कैंसर दिवस से पहले वेदांता लिमिटेड ने अपने कैंसर अस्पताल बाल्को मेडिकल सेंटर (बीएमसी), रायपुर के माध्यम से भारत में कैंसर उपचार को सुलभ, उन्नत और समुदाय-केंद्रित बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। अत्याधुनिक 170 बिस्तरों वाली इस सुविधा ने अब तक लाखों लोगों को बेहतर ऑन्कोलॉजी केयर प्रदान की है और मध्य भारत में कैंसर उपचार का प्रमुख केंद्र बनकर उभरी है।

कैंसर उपचार की दिशा में निरंतर प्रयास
बीएमसी, संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य-3 (अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती) के अनुरूप उन्नत डायग्नोस्टिक और उपचार सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है। 2018 से अब तक-

  • 65,000+ मरीजों का इलाज
  • 12,000 बड़ी सर्जरी
  • 80,000+ कीमोथेरेपी सेशन
  • 500+ स्वास्थ्य शिविर व जागरुकता कार्यक्रम

सेंटर प्रदेश और देश भर के मरीजों के लिए किफायती और उन्नत कैंसर केयर का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

देर से डायग्नोसिस की समस्या का डीसेंट्रलाइज्ड सेंटर बना सहारा
भारत में कैंसर के कई मामलों का पता देर से चलता है और उचित उपचार महानगरों तक सीमित रहता है। ऐसे में रायपुर स्थित बीएमसी जैसे डीसेंट्रलाइज्ड कैंसर सेंटर ग्रामीण और छोटे शहरों के मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध करा रहे हैं। इससे गंभीर मामलों के परिणाम बेहतर हो रहे हैं।

विश्व-स्तरीय जटिल ‘व्हिपल’ सर्जरी कर बीएमसी ने बनाया रिकॉर्ड
हाल ही में बीएमसी ने व्हिपल पैंक्रियाटिकोडुओडेनेक्टॉमी विद पोर्टल वेन रिसेक्शन जैसी दुनिया की सबसे जटिल ऑन्कोलॉजी सर्जरी को सफलतापूर्वक संपन्न किया। 42 वर्षीय पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित मरीज पर हुई इस सर्जरी को आमतौर पर केवल चुनिंदा ग्लोबल अस्पतालों में ही किया जाता है।

विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता बढ़ाने की विशेष पहल
वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन ज्योति अग्रवाल ने कहा कि जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज कैंसर के बोझ को कम करने में सबसे प्रभावी उपाय हैं। बीएमसी ने भी अनेक सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें शामिल हैं-

  • सेमिनार, वेबिनार और ‘Knowledge is Power’ कैंसर अवेयरनेस सत्र
  • ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कई स्क्रीनिंग कैंप
  • तेरापंथ समाज, रायपुर के साथ संयुक्त कैंप
  • रूंगटा डेंटल कॉलेज, भिलाई में स्क्रीनिंग
  • SHSRC और डियर फाउंडेशन (स्विट्ज़रलैंड) के साथ हैल्थ टॉक
  • इसके अलावा, 1 से 7 फरवरी तक विशेष स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पैकेज पर 20% छूट भी दी गई है।

बीएमसी की विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता
कैंसर उपचार के साथ-साथ बीएमसी मरीजों को-

  • मनोवैज्ञानिक सहयोग
  • पोषण परामर्श
  • फिजिकल थेरेपी
  • पेशेंट सपोर्ट ग्रुप्स

जैसी विस्तृत सेवाएँ प्रदान करता है। साथ ही विशेषज्ञ नियमित रूप से कॉलेजों, कार्यस्थलों और समुदायों में जाकर स्क्रीनिंग, जागरूकता व परामर्श कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News

रानो स्कूल में मनाया गया विश्व कैंसर दिवस: नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन ने बच्चों को किया जागरूक