बलौदाबाजार हिंसा: अमित बघेल और अजय यादव फिर गिरफ्तार, जांच में आई रफ़्तार, 200 से अधिक गिरफ्तारियां

बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित बघेल को फिर गिरफ्तार किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ जोहर पार्टी के प्रमुख अजय यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।

Updated On 2026-02-04 12:15:00 IST

पुलिस की गिरफ्त में अमित बघेल

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 10 जून 2024 को हुए बहुचर्चित अग्निकांड और हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने इसी मामले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 279/2024 और अपराध क्रमांक 280/2024 में दर्ज मामले में अमित बघेल को गिरफ्तार किया है।

बलौदा बाजार पुलिस ने उन्हें सेंट्रल जेल रायपुर से शाम 4 बजे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। इसी प्रकरण में छत्तीसगढ़ जोहर पार्टी के प्रमुख अजय यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। अजय यादव को उप जेल बलौदाबाजार से कोर्ट लाया गया, जबकि अमित बघेल को केंद्रीय जेल रायपुर से लाकर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने अमित बघेल को पुनः केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया।

200 से अधिक आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी
बलौदा बाजार हिंसा और आगजनी की इस गंभीर घटना की जांच अब भी जारी है। पुलिस अब तक इस मामले में 13 अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर चुकी है और करीब 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

अभी और भी खुलासे होने की है संभावना
जांच एजेंसियों का कहना है कि, इस प्रकरण में अभी और भी खुलासे होने की संभावना है। ऐसे में आने वाले समय में और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि, पुलिस जांच कब तक पूरी होती है और इस हिंसा कांड में शामिल अन्य आरोपियों पर कब तक कार्रवाई होती

Tags:    

Similar News