वोटर लिस्ट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में SIR पर सुनवाई, अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर पलटवार; जानें क्या कहा?
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर बिहार से दिल्ली तक सियासी घमासान। सुप्रीम कोर्ट में SIR पर सुनवाई। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गाधी पर उठाए सवाल। पढ़ें पूरी खबर..
Voter list dispute
Voter List Dispute Latest Update: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बुधवार, 13 अगस्त को भी सुनवाई की। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर हार के डर से ऊलजुलूल आरोप लगाए जाने की की बात कही है।
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर में प्रेस कान्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। कहा, लगातार मिल रही हार पर आत्म अवलोकन करने की बजाय वे दोषारोपण करते हैं। वोटर लिस्ट में पुख्ता सबूत हैं तो चुनाव आयोग को शपथ पत्र के साथ शिकायत क्यों नहीं करते।
अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
- अनुराग ठाकुर ने कहा, कल कुछ कांग्रेस के लोग कह रहे थे राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं ने बवंडर खड़ा किया। बवंडर नहीं 'ब्लंडर' है। मैं राहुल गांधी को यही कहूंगा- धूल चेहरे पर थी और आप आईना साफ करते रहे।
- अनुराग ठाकुर ने कहा, किसी के नेतृत्व में 90 चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, तो वह राहुल गांधी हैं। पार्टी में ही उनके नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस ने पहले EVM में हेराफेरी का आरोप लगते हुए मतपत्र लाने की बात कहती है। फिर कहा, EVM को रिमोट से हैक कर सकते हैं। हर हार के बाद वह नए बहाने ढूंढती है।
- कांग्रेस ने आत्ममंथन नहीं किया बल्कि बार-बार EVM, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को दोष देती रही। बिहार चुनाव हारते देख कांग्रेस पहले ही विपक्षी दलों के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाने में लगी हुई है।
विजय सिन्हा का तेजस्वी पर पलटवार
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार कियाञ कहा, वे मुद्दाविहीन हैं। इसीलिए संवैधानिक पद पर बैठकर झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब मैंने दे दिया है। EPIC नंबर भी रद्द करा दिया है, लेकिन वे जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं? छोटा भाई कैसे बड़ा भाई बन गया? ये चमत्कार कैसे हुआ?