BJP प्रत्याशी विजय कुमार खेमका की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर

जानिए बीजेपी कैंडिडेट विजय कुमार खेमका की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।

Updated On 2025-11-04 17:16:00 IST

पूर्णिया से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार खेमका 

BJP candidate Vijay Kumar Khemka Biography: विजय कुमार खेमका बिहार के एक प्रसिद्ध नेता हैं। वह पूर्णिया से दो बार के विधायक हैं। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने विजय कुमार खेमका उम्मीदवार घोषित किया है। बिहार के सीमांचल में बसा पूर्णिया इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी का केंद्र बन चुका है। इस क्षेत्र की विशेष पहचान मखाना की खेती और जंगलों के लिए होती है। लेकिन अभी इसकी चर्चा सियासी संग्राम के लिए हो रही है क्योंकि खेमका को टक्कर देने के लिए आरजेडी की तरफ से जितेंद्र यादव को इस सीट उतारा गया

राजनीतिक सफर

विजय कुमार खेमका ने बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पूर्णिया से पहला चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। विजय कुमार खेमका ने कांग्रेस पार्टी की इंदु सिन्हा को लगभग 30 हजार वोटों से हराया। इसके बाद साल 2020 के भी बिहार विधानसभा चुनाव में विजय कुमार खेमका ने एक बार फिर इस सीट पर बीजेपी का परचम लहराया। इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर इन पर भरोसा जताया है।

निर्वाचन क्षेत्र

विजय कुमार खेमका को बीजेपी ने पूर्णिया से टिकट दिया है। इस सीट पर इससे पहले भी वो दो बार जीत चुके हैं। वहीं इस बार उनका मुकाबला आरजेडी के जितेंद्र यादव से होगा।

व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा

विजय कुमार खेमका का जन्म 22 जून साल 1959 को बिहार के पूर्णिया जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम मंगलचंद खेमका है, जो कि एक व्यापारी हैं। विजय कुमार मारवाड़ी वैश्य परिवार से आते हैं। इनकी पत्नी का नाम सुनीता खेमका है। इसके अलावा इनके दो बच्चे है। इन्होंने स्कूल तक की पढ़ाई पूर्णिया से की है तथा इंटरमीडिएट ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से किया है।

आपराधिक मामला

साल 2020 के चुनाव में दिए गए हलफनामे के अनुसार, विजय कुमार खेमका पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ है।

कुल संपत्ति

विजय कुमार खेमका के पास 17 अक्टूबर 2025 को दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, 4.82 करोड़ की संपत्ति है।

Tags:    

Similar News