JDU प्रत्याशी उमेश सिंह कुशवाह की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर
जानिए जेडीयू कैंडिडेट उमेश सिंह कुशवाह की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।
महनार विधानसभा सीट जेडीयू उम्मीदवार, उमेश सिंह कुशवाह
JDU candidate Umesh Singh Kushwaha Biography: उमेश सिंह कुशवाह बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वह जनता दल यूनाइटेड के नेता हैं। इसके अलावा वह वर्तमान में बिहार में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उनका राजनीतिक जीवन बड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उन्हें समय-समय पर चुनावी असफलताओं को सामना करना पड़ा है। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें आरजेडी के बीना सिंह ने हरा दिया था। वहीं जेडीयू नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। जानिए कौन हैं उमेश सिंह...
राजनीतिक सफर
उमेश सिंह कुशवाह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत ग्रामीण स्तर से शुरु किया। साल 2015 में उन्होंने जेडीयू के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें आरजेडी के प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था। फिर पार्टी ने 10 जनवरी, 2021 को उन्हें बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। वह अभी भी इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
निर्वाचन क्षेत्र
जनता दल यूनाइटेड ने उमेश सिंह कुशवाह को वैशाली जिले की महनार विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा
उमेश सिंह कुशवाह बिहार के एक जाने-माने नेता हैं। वह वर्तमान में बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका जन्म बिहार के वैशाली जिले के कजरी बुजुर्ग गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम वासुदेव सिंह है। उमेश सिंह कुशवाह की पत्नी का नाम रेणुका कुमारी हैं, जो राजनीति से दूर रहती है। उमेश सिंह ने साल 1990 में आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर से 12वीं की है।
आपराधिक मामले
उमेश सिंह कुशवाह द्वारा 2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी छवि एक साफ-सुथरे नेता की है। उन पर कोई भी आपराधिक मामला नहीं है।
कुल संपत्ति
2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, उमेश सिंह कुशवाह कुल 2.62 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के मालिक हैं।