JDU प्रत्याशी शंभू कुमार सुमन की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर
जानिए जेडीयू कैंडिडेट शंभू कुमार सुमन की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।
मनिहारी सीट से जेडीयू उम्मीदवार शंभू कुमार शुमन
JDU प्रत्याशी शंभू कुमार सुमन की बायोग्राफी: शंभू कुमार सुमन बिहार एक प्रसिद्ध नेता हैं। वह बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। वह बिहार की राजनीति के उभरते हुए चेहरे हैं। फिलहाल शंभू कुमार जनता दल यूनाइटेड के सदस्य हैं। शंभू कुमार सुमन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर की थी। इसके बाद जेडीयू में शामिल हो गए। जेडीयू ने उन्हें अधिकारिक तौर पर अपना प्रत्याशी बनाया पार्टी ने उन्हें मनिहारी सीट से टिकट दिया है। पढ़िए शंभू कुमार सुमन की बायोग्राफी...
राजनीतिक सफर
शंभू कुमार सुमन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मनिहारी से की, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव जनता दल यूनाइटेड ने शंभू कुमार मनिहारी से टिकट दिया, लेकिन इस बार भी इस सीट पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की। शंभू कुमार सुमन एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। चुनाव हारने के बाद भी उनकी राजनीतिक सक्रियता के चलते नीतीश कुमार की सरकार में महत्वपूर्ण पद मिला। इन्हें एसटी आयोग का अध्यक्ष बनाया गया।
निर्वाचन क्षेत्र
शंभू कुमार सुमन को पार्टी ने बिहार के मनिहारी विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा
शंभू कुमार सुमन को बिहार की राजनीति में एक मजबूत युवा नेता के तौर पर देखा जाता है। 2020 में दिए चुनावी हलफनामे के अनुसार, इनका जन्म 1984 में बिहार के कटिहार जिले में हुआ था। इनके पिता नाम श्री अनिरुद्ध मंडल है, जो पेशे एक कृषक हैं। शंभू कुमार सुमन विवाहित हैं और उनकी पत्नी एक गृहणी हैं। शंभू कुमार सुमन ने डी.डी.ई., पटना विश्वविद्यालय से स्नातक किया है।
आपराधिक मामले
2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, शंभू कुमार सुमन पर 2 केस लंबित है, लेकिन किसी में आरोप सिद्ध नहीं हुआ है।
कुल संपत्ति
2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, शंभू कुमार सुमन कुल 2.7 करोड़ रुपए की चल और संपत्ति के मालिक हैं।