PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी का संकल्प, 'समृद्ध बिहार, हर युवा को रोजगार', कहा- RJD जॉब नहीं दे सकती

PM Modi In Bihar Live: पीएम मोदी शुक्रवार सुबह बिहार के मोतिहारी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पढ़ें उनके संबोधन और सौगातों की खास बातें...

Updated On 2025-07-18 13:36:00 IST

पीएम मोदी बिहार के मोतिहारी में भव्य रैली करेंगे और कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। 

PM Modi Bihar Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और बंगाल के दौरे पर हैं। पीएम ने मोतिहारी के गांधी मैदान में भव्य रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने न केवल विश्व को संदेश दिया, बल्कि विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए बिहार के लिए NDA सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। साथ ही राज्य को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी दी। पीएम ने बिहार के लिए 4 अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही सड़क कनेक्टिविटी, IT और स्टार्टअप से जुड़े राज्य के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें...

Live Updates
2025-07-18 13:22 IST

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के आखिर में कहा 'आइए हम सभी मिलकर बनाएंगे नया बिहार, फिर लाएंगे NDA सरकार। इसके बाद पीएम मोदी ने भारत माता की जयकार लगाते हुए अपना संबोधित समाप्त किया।  

2025-07-18 13:20 IST

पीएम ने कहा, 'पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा क्षेत्र हमारी सरकारी की प्राथमिकता है। जिन जिलों को पिछड़ा कहकर छोड़ दिया गया था, उन्हें हमने प्राथमिकता दी। उन्हें पिछड़े जिले की जगह आकांक्षी जिला बनाकर विकास किया।' पीएम मोदी ने कहा कि सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव कहकर छोड़ दिया गया था, लेकिन हमारी सरकार ने इनके विकास को प्राथमिकता दी। अब ने गांव आखिरी नहीं, बल्कि देश का पहला गांव कहलाते हैं। उन्होंने कहा कि दशकों तक OBC वर्ग संवैधानिक दर्जे की मांग कर रहा था और ये काम भी हमारी सरकार ने ही यह काम किया। आदिवासियों में भी जो सबसे पिछड़े थे, उनके लिए जनमन योजना शुरू की गई।

2025-07-18 13:16 IST

पीएम ने कहा कि आज बिहार आगे बढ़ रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत बिहार की माताओं बहनों की है। उन्होंने कहा कि बिहार की माताएं-बहनें NDA द्वारा उठाए जा रहे हर कदम का महत्व अच्छी तरह समझती हैं।

2025-07-18 13:13 IST

पीएम ने कहा कि पिछले 11 सालों में पीएम आवास योजना के तहत देश में गरीबों के लिए 4 करोड़ से भी ज्यादा घर बनाए गए हैं। इनमें इनमें से करीब 60 लाख घर अकेले बिहार में ही बने हैं। उन्होंने कहा कि अकेले मोतिहारी जिले में ही 3 लाख के करीब गरीब परिवारों को पक्के घर मिलें हैं और गिनती लगातार बढ़ रही है। आरजेडी और कांग्रेस के राज में पक्के घर मिलना असंभव था।


2025-07-18 13:09 IST

एक लालटेन वाला बिहार था और आज उम्मीदों की रोशनी वाला बिहार है। बिहार ने यह सफर NDA के साथ तय किया है।

2025-07-18 13:09 IST

बिहार में लाखों लोगों को मुद्रा योजना के तहत लोन दिया गया। RJD के लोग कभी रोजगार नहीं दे सकते। वे रोजगार देने के नाम पर आपकी जमीनें अपने नाम करवा लेते हैं। 

2025-07-18 13:08 IST

पीएम मोदी ने विश्व को भी इशारों-इशारों में संदेश दिया। साथ ही भारत के पूर्वी राज्यों की महत्ता को भी स्थापित किया। उन्होंने कहा, '21वीं सदी में दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है...अब पूरब के देशों का दबदबा और भागीदारी बढ़ रही है। पूरब के देश अब विकास की नई रफ्तार पकड़ रहे हैं। जैसे दुनिया में पूर्वी देश विकास की दौड़ में आगे जा रहे हैं, वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है।'

2025-07-18 13:04 IST

बिहार में 20 लाख से ज्यादा लखपित दीदी बन चुकी हैं। यहां के चम्पारण में ही हजारों महिलाएं लखपित दीदी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज 400 करोड़ रुपए का सामुदायिक फंड जारी किया गया है, जो नारी सशक्तिकरण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

2025-07-18 13:02 IST

पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि यूपीए के दस साल में बिहार को सिर्फ 2 लाख करोड़ के आसपास मिला है। यानी के ये लोग बिहार के लोगों से बदला ले रहे थे। उन्होंने कहा, '2014 में आपने मुझे सेवा का मौका दिया, मैंने बिहार से उस बदला लेने वाली राजनीति को खत्म कर दिया। एनडीए में विकास के लिए जो राशि दी गई है, वो पहले से कितना गुना ज्यादा है, उसके बारे में अभी सम्राट चौधरी ने बताया। पीएम ने कहा कांग्रेस और आरजेडी के मुकाबले हमारी सरकार ने बिहार को ज्यादा पैसा दिया है।

2025-07-18 12:59 IST

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए देखा कि एक व्यक्ति राममंदिर की आकृति लेकर खड़ा है, जिस पर पीएम मोदी ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा, 'यकीनन आप ये मुझे दे रहे हैं, मेरे एसपीजे के लोगों को अपना नाम और एड्रेस लिखकर इसे दे देना, मैं पक्का आपको चिट्ठी लिखूंगा।'

Tags:    

Similar News